9वीं की छात्रा, प्रेम जाल और पांच महीने की प्रेगनेंसी, राजस्थान के नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप; आगरा से पकड़ा गया हैवान
अजमेर में क्लॉक टावर थाना पुलिस ने आगरा के रोहित कुशवाहा को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। रोहित पर नौवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने और गर्भवती बनाने का आरोप है। पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता की डॉक्टरी जांच कराई है।

जेएनएन, अजमेर। राजस्थान के अजमेर के क्लॉक टावर थाना पुलिस ने आगरा निवासी रोहित कुशवाहा को पॉक्सो एक्ट के तहत पकड़ा है। युवक पर कक्षा 9वीं की नाबालिग छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे गर्भवती बना दिया।
पीड़िता के पिता ने 16 मई को रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी 9वीं में पढ़ती है। उसके साथ रोहित कुशवाहा ने दुष्कर्म किया है। अब उसकी पुत्री साढ़े पांच माह की गर्भवती है। थानाधिकारी विरेन्द्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के 48 घंटे में आरोपी उत्तर प्रदेश आगरा निवासी सुरेश चंद कुशवाह का 25 वर्षीय पुत्र रोहित कुशवाह को पकड़ लिया गया है।
पीड़िता की भी डॉक्टरी जांच करा ली गई है। पुलिस के अनुसार मामले की जानकारी परिवारजनों को तब मिली जब पीड़िता का स्वास्थ्य खराब होने पर उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने पीड़िता को गर्भवती होना बताया। पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है। इस मामले में मनोहर सिहं हैड कांस्टेबल, बिजेंद्र पाल सिंह व जितेंद्र सिंह सिपाही ने आरोपी को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई।
प्रेमिका से मिलने बुर्का पहन कर पहुंचा युवक, पकड़ा गया
अजमेर की दरगाह थाना पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को पकड़ा है जो बुर्का पहनकर दरगाह क्षेत्र में घूम रहा था। लोगों ने पकड़कर उसे पुलिस तक पहुंचाया तो खुलासा हुआ कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए बुर्का पहन कर आया करता है।
पन्नीग्रान चौकी इंचार्ज एएसआई गिरधारी लाल के अनुसार पुलिस ने रामगंज पुलिस थाना अंतर्गत अजयनगर के विवेकानंद कॉलोनी निवासी देव पुत्र स्वर्गीय राजू धानका 19 वर्ष को पकड़ लिया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। परिवारजन की भी तस्दीक की गई। युवक को न्यायालय में बुधवार को पेश किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।