एअर इंडिया की फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, बस और कार से यात्रियों को भेजा गया दिल्ली
बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे एक एअर इंडिया के विमान की अचानक जयपुर में लैंडिंग करानी पड़ी। बताया जा रहा है कि विमान में खराबी के कारण लैंडिंग की गई। बाद में विमान की आधा घंटे तक जांच की गई। इसके बाद यात्रियों को बस और कार से दिल्ली भेजा गया।

जागरण संवाददाता, जयपुर। बेंगलुरू से दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को शुक्रवार सुबह नौ बजे आपात स्थिति में जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। विमान की आधा घंटे तक जांच की गई। इसके बाद विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया।
सभी यात्रियों को बस और कारों से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार विमान बेंगलुरू से दिल्ली जा रहे विमान में 190 यात्रियों सहित क्रू मेंबर्स सवार थे। दिल्ली पहुंचने से पहले ही विमान में तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने जयपुर हवाई अड्डे पर उतारने के लिए एअर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क किया, फिर विमान को उतारा गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।