विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये कैसी लत! नशे के लिए ASI ने गिरवी रख दी सर्विस पिस्टल, बदमाशों से एनकाउंटर के बाद हुई बरामद; क्या है पूरी कहानी

Published: Wed, 25 Dec 2024 01:37 PM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2024 09:28 PM (IST)

तरनतारन में कनाडा से आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले लखबीर सिंह हरिके के तीन गुर्गों को मुठभेड़ के बाद ...और पढ़ें

लखबीर सिंह हरिके के तीन गुर्गों को पुलिस ने किया काबू
लखबीर सिंह हरिके के तीन गुर्गों को पुलिस ने किया काबू

HighLights

  1. चोहला साहिब के पास इनकी पुलिस से हुई थी मुठभेड़
  2. नशे की पूर्ति के लिए ASI ने गिरवी रखा था रिवाल्वर

धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन। कनाडा में बैठकर पंजाब व अन्य राज्यों में आतंकी वारदातों को अंजाम दिलवा रहे लखबीर सिंह हरिके के तीन गुर्गों को चोहला साहिब के पास मुठभेड़ के दौरान काबू किया गया। पुलिस पर गोलियां चलाकर भाग रहे इन तीन गुर्गों में से दो को जवाबी कार्रवाई के दौरान पांव पर गोलियां लगीं।

आरोपितों से एक पिस्टल व एक सरकारी रिवाल्वर बरामद किया गया। थाना चोहला साहिब में तैनात एएसआई पवनदीप सिंह ने अपना सर्विस रिवाल्वर उक्त गुर्गों के पास दस हजार रुपये में गिरवी रखा था। एएसआई पवनदीप सिंह नशे का आदी बताया जाता है। जिसने नशे की पूर्ति के लिए उक्त रिवाल्वर गिरवी रखा था।

लखबीर ने व्यापारी को धमकाने के लिए भेजे थे गुर्गे

डीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि चोहला साहिब क्षेत्र से संबंधित एक परिवार से आतंकी लखबीर सिंह हरिके ने एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। बाद में रकम घटाकर 50 लाख कर दी गई। संबंधित व्यापारी ने रंगदारी देने से मना कर दिया। साथ ही उसने पुलिस को सूचित किया।

आतंकी लखबीर हरिके द्वारा उक्त व्यापारी को धमकाने के लिए अपने तीन गुर्गे प्रभजीत सिंह उर्फ जज निवासी धुन ढाए वाला, कुलदीप सिंह उर्फ लड्डू, यादविंदर सिंह उर्फ यादा निवासी गांव रुड़ीवाला को भेजा। मंगलवार की रात को पुलिस पार्टी के साथ आरोपितों का सामना हो गया।

यह भी पढ़ें- ट्रक चालक से कैसे बना खूंखार आतंकी? CM योगी को धमकाने वाले खालिस्तान समर्थक रणजीत सिंह नीटा की पूरी कहानी

आरोपितों के कब्जे से मिला सरकारी रिवाल्वर

आरोपितों ने पुलिस पर चार राउंड गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई दौरान कुलदीप सिंह लड्डू व यादविंदर सिंह यादा के पांव पर गोलियां लगीं। आरोपितों के कब्जे से एक पिस्टल, चार कारतूसों के अलावा एक सरकारी रिवाल्वर मिला।

पूछताछ में पता चला कि थाना चोहला साहिब में तैनात एएसआई पवनदीप सिंह ने अपना सर्विस रिवाल्वर दस हजार रुपये में आरोपितों के पास गिरवी रखा था। यह भी पता चला कि एएसआई पवनदीप सिंह खुद नशा करता है व नशा तस्करों के साथ मिला हुआ है।

डीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उक्त एएसआई पवनदीप का आतंकी लखबीर सिंह हरिके के साथ कबसे तालमेल है, इसका पता किया जा रहा है।

पीलीभीत में मारे गए थे तीन आतंकी

वहीं, सोमवार को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के पूरनपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस व पंजाब पुलिस के साझा ऑपरेशन में तीन खालिस्तान समर्थित आतंकी मारे गए थे। तीनों आतंकी खालिस्तानी जिंदाबाद फोर्स से जुड़े थे। इन्होंने गुरदासपुर के पुलिस चौकी में ग्रेनेड से हमला किया था।

यह भी पढ़ें- Pilibhit Encounter: तरनतारन में ब्रिटिश सैनिक के घर NIA का छापा, पीलीभीत में मारे गए आतंकियों से जुड़े हैं तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।