विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सचिन पायलट का पंजाब दौरा, आज तरनतारन में गैंगस्टर्स के आतंक से सहमे परिवारों का जानेंगे हाल

Published: Mon, 19 Oct 2026 07:00 AM (IST)

कांग्रेस के पंजाब प्रभारी सचिन पायलट और प्रदेश अध्यक्ष प्रगट सिंह आज तरनतारन जिले में गैंगस्टर्स के शिकार हुए तीन पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे।

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट।

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट।

HighLights

  1. सचिन पायलट तरनतारन में गैंगस्टर हिंसा पीड़ितों से मुलाकात करेंगे।

  2. कांग्रेस नेता पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

  3. पंजाब में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर कांग्रेस उठाएगी सवाल।

जागरण संवाददाता, तरनतारन। पंजाब में गैंगस्टर्स की बढ़ती गतिविधियों और लगातार बढ़ रहे आपराधिक माहौल के बीच कांग्रेस पार्टी ने पीड़ित परिवारों तक अपनी पहुंच बढ़ाने की मुहिम तेज कर दी है। इसी सिलसिले के तहत पंजाब कांग्रेस के प्रभारी एवं राजस्थान के पूर्व मंत्री सचिन पायलट सोमवार शाम को तरनतारन जिले के विभिन्न गांवों का दौरा करने पहुंच रहे हैं।

उनके साथ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष प्रगट सिंह और पार्टी की अन्य प्रमुख लीडरशिप भी विशेष रूप से मौजूद रहेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हरमिंदर सिंह गिल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब में गैंग्सटरों की गुंडागर्दी के कारण दहशत का माहौल बना हुआ है। इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने और उनकी सुध लेने के लिए कांग्रेस नेताओं द्वारा यह विशेष दौरा तय किया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सचिन पायलट शाम 5.15 बजे पट्टी के गांव तूत पहुंचेंगे। यहां वे गत वर्ष गोलियों के शिकार हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुरमेल सिंह तूत के परिवार से मिलेंगे। इसके बाद वे इसी गांव के सरपंच अश्वनी देवगन के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे, जिनकी 6 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा हत्याकांड में इंसाफ तक काली पगड़ी पहनेंगे भाजपा अध्यक्ष केवल ढिल्लों, मानसा मोर्चे को दिया समर्थन

आढ़ती के परिवार से भी होगी भेंट

गांव तूत के दौरे के पश्चात सचिन पायलट शाम करीब 6 बजे पट्टी हलके के कस्बा हरिके पत्तन पहुंचेंगे। यहां वे आढ़ती राम गोपाल सोनू के परिवार के साथ दुख साझा करेंगे। उल्लेखनीय है कि 13 जनवरी 2025 को गैंग्सटरों ने आढ़ती सोनू की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। इन लगातार हो रही वारदातों के बाद कांग्रेस नेताओं के इस दौरे को राजनीतिक और सामाजिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- अमित शाह 20 अक्टूबर को आएंगे पंजाब, नशाखोरी और कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार को घेरने की तैयारी

कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

कांग्रेस नेताओं के इस दौरे को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। विपक्षी दल लगातार राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि सरकार को प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और आम जनता में फैला डर दूर करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ कांग्रेस में गुटबाजी के आसार? चुनाव समितियों में सांसद-अध्यक्ष गुट का दबदबा; पूर्व केंद्रीय मंत्री का गुट दरकिनार