परविंदर झोटा हत्याकांड में इंसाफ तक काली पगड़ी पहनेंगे भाजपा अध्यक्ष केवल ढिल्लों, मानसा मोर्चे को दिया समर्थन
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में इंसाफ की मांग को लेकर मानसा में चल रहे मोर्चे में शामिल हुए भाजपा प्रदेश ...और पढ़ें

परविंदर सिंह झोटा की फाइल फोटो और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों।
HighLights
भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों का काली पगड़ी पहनकर विरोध।
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में न्याय की मांग तेज।
मानसा मोर्चे को दिया समर्थन, पंजाब सरकार पर दबाव।
रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब में परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर इंसाफ की मांग तेज हो रही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने मामले में इंसाफ मिलने तक काली पगड़ी बांधकर आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि जब तक परमिंदर सिंह झोटा को इंसाफ नहीं मिलता, तब तक वह काली पगड़ी बांधते रहेंगे। भाजपा इस संघर्ष में हर स्तर पर साथ देगी।
शनिवार को केवल सिंह ढिल्लों मानसा पहुंचे थे, जहां वह परविंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने के लिए चल रहे मोर्चे में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की थी कि जब तक मामले में इंसाफ नहीं मिलता, तब तक काली पगड़ियां, काली चुन्नियां और काले झंडे लेकर रोष प्रकट किया जाए।
यह भी पढ़ें- अमित शाह 20 अक्टूबर को आएंगे पंजाब, नशाखोरी और कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार को घेरने की तैयारी
इंसाफ मिलने जताएंगे विरोध
झोटा के पिता सरदार भीम सिंह और मोर्चे में शामिल संगत ने उनकी इस अपील को स्वीकार किया था। केवल सिंह ढिल्लों ने स्पष्ट किया कि वह इंसाफ मिलने तक काली पगड़ी बांधकर अपना विरोध जारी रखेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस फैसले को झोटा हत्याकांड में इंसाफ की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के प्रति समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें- ED की जांच के बीच पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, मोहाली के बिल्डर को मिली 40 करोड़ की छूट रद
क्या है मामला
परमिंदर सिंह झोटा को 13 अक्टूबर को उनकी हत्या के बाद मामला पंजाब में चर्चा का विषय बन गया। इस घटना के बाद आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग उठी। मामले में शुरुआत में मेडिकल स्टोर संचालक अश्विनी कुमार का नाम सामने आया था। पुलिस ने राजस्थान के सालासर से कथित मुख्य शूटर को भी गिरफ्तार किया था।
झोटा हत्याकांड को लेकर मानसा में इंसाफ की मांग के साथ मोर्चा चल रहा है। अब इस आंदोलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी समर्थन जताते हुए इंसाफ मिलने तक काली पगड़ी बांधने का ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब रिश्वत कांड: राजबीर घुम्मन की बढ़ी मुश्किलें, सीबीआई ने सोमवार को फिर बुलाया पूछताछ के लिए
