अफरीदी के निर्वासन के बाद पंजाब पुलिस का एक्शन, पांच गुर्गे गिरफ्तार; 11 अवैध पिस्तौल और 191 कारतूस बरामद
पंजाब पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने संयुक्त कार्रवाई कर संगठित आपराधिक गिरोह के 5 गुर्गों को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

कुछ दिन पहले ही पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर अफरीदी को डिपोर्ट कर इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से अरेस्ट किया था।
HighLights
पंजाब पुलिस ने तरनतारन में पांच गुर्गे पकड़े।
11 अवैध पिस्तौल और 191 कारतूस बरामद किए गए।
आरोपित विदेश से संचालित आपराधिक नेटवर्क का हिस्सा।
डिजिटल डेस्क, तरनतारन। इथियोपिया से अफरीदी के निर्वासन के बाद पंजाब पुलिस ने संगठित आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की है। पंजाब पुलिस के एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने तरनतारन पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर गिरोह के पांच प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 11 अवैध पिस्तौल और 191 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
डीजीपी गौरव यादव की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित 15 से अधिक आपराधिक मामलों में कथित रूप से शामिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपित एक संगठित आपराधिक नेटवर्क का हिस्सा हैं।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, इनका संबंध रंगदारी के लिए की गई गोलीबारी की घटनाओं से भी रहा है। पुलिस अब इनके आपराधिक रिकॉर्ड और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- राजस्थान में रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश मामले में बड़ा एक्शन, पाकिस्तान कनेक्शन वाले दो आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

पुलिस की तरफ से जब्त हथियार।
विदेश में बैठे आकाओं के इशारे पर वारदात
आरोपित विदेश में बैठे अपने आकाओं के निर्देश पर पंजाब में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने में कथित रूप से शामिल थे। इन पर सीमापार से अवैध हथियारों की तस्करी करने का भी आरोप है। पुलिस के अनुसार, विदेश में बैठे संचालक इन लोगों को पंजाब में गंभीर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने का काम सौंपते थे।
यह भी पढ़ें- पंजाब में नशेड़ियों पर फूटा लोगों का गुस्सा, लुधियाना के बूथगढ़ में ग्रामीणों ने सड़क पर रगड़वाई नाक
गिरोह की पूरी कड़ी खंगालने में जुटी पुलिस
डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस का मकसद गिरोह से जुड़े सभी लोगों की पहचान करना और उसके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना है। इसके लिए आरोपितों के आगे और पीछे के सभी कड़ियों की पड़ताल की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि पंजाब में किन अन्य लोगों को इस नेटवर्क के माध्यम से हथियार उपलब्ध कराए गए और किन वारदातों में इनका इस्तेमाल हुआ।