विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब में नशेड़ियों पर फूटा लोगों का गुस्सा, लुधियाना के बूथगढ़ में ग्रामीणों ने सड़क पर रगड़वाई नाक

Published: Sun, 15 Nov 2026 11:35 AM (GMT+05:30)

लुधियाना के बूथगढ़ गांव में नशे के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। निहंग सिखों और ग्रामीणों ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़कर सड़क पर नाक रगड़वाई।

सड़क पर नाक रगड़ते हुए युवक और ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए नशे के आदी युवक।

सड़क पर नाक रगड़ते हुए युवक और ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए नशे के आदी युवक।

HighLights

  1. बूथगढ़ में ग्रामीणों ने नशे के संदिग्धों को पकड़ा।

  2. सार्वजनिक रूप से नाक रगड़वाई और उठक-बैठक करवाई।

  3. पुलिस पर नशे के कारोबार रोकने में विफल रहने का आरोप।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब में नशे के बढ़ते कारोबार के खिलाफ अब ग्रामीणों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई देने लगा है। थाना मेहरबान के अधीन आते गांव बूथगढ़ में नशे के खिलाफ एकजुट हुए निहंग सिखों और गांववासियों ने दो युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें गुरुद्वारा साहिब के बाहर सड़क पर बैठाकर सार्वजनिक रूप से नाक रगड़वाई और उठक-बैठक करवाई।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक के विरोध करने पर वहां मौजूद निहंग सिख उसे डंडे से पीटते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, गांववासियों ने दोनों युवकों को नशे के कारोबार से जुड़े होने के संदेह में पकड़ा था। इसके बाद लोगों ने उन्हें अपने घेरे में लेकर सड़क पर बैठा दिया। वायरल वीडियो में दोनों युवकों को जमीन पर नाक रगड़ते और उठक-बैठक करते देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- तरनतारन बस हादसा: बाइक सवार को बचाने में गई थी 5 की जान, अब ड्राइवर पर केस दर्ज; पोस्टमार्टम के बाद घर भेजे गए शव

युवकों से चिट्टा भी किया रिकवर

इस मामले में गांव के सरपंच ताजपरविंदर सोनू ने दावा किया कि युवकों के पास से 100 ग्राम चिट्टा और नशे के इस्तेमाल में आने वाली सिरिंज बरामद हुई हैं। उन्होंने कहा कि गांव में लंबे समय से नशे का कारोबार चल रहा है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन इसके बावजूद नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी।

यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अकाली दल और बीजेपी में सीट बंटवारे पर बनी सहमति, इसी महीने हो सकता है गठबंधन

नशे की लत से बढ़ीं वारदातें

सरपंच सोनू के मुताबिक, गांव में नशे की लत के कारण मोटरसाइकिल चोरी और लूटपाट जैसी वारदातें भी बढ़ रही हैं। कई परिवार अपने बच्चों की नशे की आदत से परेशान हैं। हालात यह हैं कि नशे के आदी युवक अपनी लत पूरी करने के लिए घरों का सामान और महिलाओं के गहने तक बेच रहे हैं। इससे परिवारों के साथ-साथ पूरे गांव का माहौल प्रभावित हो रहा है।

यह भी पढ़ें- पंजाब: 22 साल पुराने चावल घोटाले में मोहाली CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 14 FCI सहित 30 दोषियों को तीन साल की सजा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।