'तरनतारन में लड़कियों लिए बनेगा मेडिकल कालेज', लोक मिलनी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मान ने किया वादा
तरनतारन के सभरा में लोक मिलनी के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लड़कियों के लिए मेडिकल कॉलेज की घोषणा की। ...और पढ़ें

तरनतारन में लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान।
HighLights
तरनतारन में लड़कियों के लिए शाम सिंह अटारी मेडिकल कॉलेज बनेगा।
मुख्यमंत्री मान ने लोक मिलनी में विपक्षी दलों को घेरा।
आप सरकार ने सभी चुनावी वादे पूरे करने का दावा किया।
धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन। तरनतारन के पट्टी में गांव सभरा में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लोक मिलनी कार्यक्रम तहत लोगों से सीधी बातचीत की। पार्टी प्रत्याशी जसकंवर सिंह जस्सा पट्टी को बधाई देते कहा कि क्षेत्र से संबंधित लोगों की मांग पर ही प्रत्याशी बनाया गया है। इससे पहले सियासी पार्टिया अपनी पसंद का प्रत्याशी देते थे, लेकिन आप ने लोगों की पसंद को पहल दी है।
मुख्यमंत्री ने शाम सिंह अटारी के नाम पर लड़कियों लिए मेडिकल कालेज खोलने की घोषणा की। साथ ही दावा किया कि यूपीएससी का सेंटर बनाकर युवाओं को पीसीएस, आईपीएस बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले किसी भी नेता ने जनता लिए कुछ नहीं मांगा, लेकिन जस्सा पट्टी हलके को पूरी तरह से समर्पित हैं।
विपक्षीय दलों पर निशाना साधते हुए सीएम मान ने कहा कि यह तीन पीढ़ियां खाने वाली पार्टी है। बचपन, जवानी व बुढ़ापे को निगलने वाली पार्टी से आज बचने की जरुरत है। बलिदानी करतार सिंह सराभा को याद करते कहा कि 80 वर्ष देश की आजादी को होने वाले हैं, लेकिन हमने कुछ नहीं हासिल किया। आए दिन पाकिस्तान के साथ लड़ाई के हालात बनते हैं तो कभी बाढ़ की स्थिति आती है। माझा के लोगों ने अक्सर संताप भोगा है।
यह भी पढ़ें- 'गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर खुले करतारपुर कॉरिडोर', मुख्यमंत्री मान ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र

सीएम भगवंत मान को सुनने पहुंचे पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक।
आप ने हर वादा किया पूरा
पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, सुच्चा सिंह लंगाह, विरसा सिंह वल्टोहा व अन्य नेताओं को भी देखो, सभी जनतक व धार्मिक नुकसान करने वाले हैं। माझे के लोग इस बार मालवा का भी रिकार्ड तोड़ेंगे। खेमकरण से लेकर पठानकोट तक सभी विस सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) की शानदार जीत होगी, क्योंकि पौने पांच वर्ष में हमने सभी चुनावी गारंटियां पूरी की हैं।
बिजली बिलों की माफी, कृषि लिए बिजली व नहरी पानी, महिलाओं को मान भत्ता, युवाओं को नौकरियां, बेहतर स्वास्थ्य व शिक्षा सेवाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। भ्रष्टाचार खिलाफ अभियान चल रहा है। नशे से युवाओं को बचाया जा रहा है। बड़े मगरमच्छों को जेल भेजा जा रहा है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के हितों लिए मैं रात को भी अधिकारियों से संपर्क साधता हूं। अगर किसान रात को खेतों में काम कर सकते हैं तो सीएम दफ्तर भी रात को लगाने में हर्ज नहीं। अगर मैंने पैसा कमाना होता तो कलाकार रहता। कलाकारों का मंच छोड़कर मैं सियासी मंच पर हूं। पहले बादल व कैप्टन परिवार मिलकर पंजाब के लोगों को गुमराह करके सरकार बनाते थे। अब तीसरी धिर के तौर पर आम आदमी पार्टी सभी के सामने है।
बिक्रम को जेल में तरी वाले बैंगन खिलाए
हमारी सरकार ने बिक्रम सिंह मजीठिया को नाभा जेल में तरी वाले बैंगन खिलाए। अब शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल की बारी है। पहले लाल बत्ती वाली गाड़ी में चिट्टा बिकता था। ऐसे में लाल बत्ती को बदनाम किया गया। मुझे अधिकारी बताते हैं कि गुजरी सरकारों के समय लाल बत्ती वाली गाड़ी को नाके पर नहीं रोका जाता था।
यही वजह है कि पंजाब में बहनों के सुहाग उजड़े। बच्चों के सिर से पिता का साया उठा। धर्म के नाम पर अकाली दल ने बर्बादी के सिवा कुछ नहीं किया। धार्मिक स्थानों की सराओं में जो कुछ हो रहा है, वह सभी के सामने है। भाजपा ने किसानी को बर्बाद किया। कांग्रेस ने श्री हरिमंदिर साहिब पर हमले के साथ सिख कत्लेआम किया। जबकि अकाली दल ने पंजाब में चिट्टा फैलाकर जवानी बर्बाद की।
यह भी पढ़ें- पंजाब में धान की 98.5% कटाई पूरी, पराली जलाने के 5972 मामले आए सामने; 1607 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
अकाली दल और बादल परिवार पर हमला
श्री अकाल तख्त साहिब समक्ष पेश होकर गलतियां मानने के बाद अब सुखबीर सिंह बादल वोट बटोरने लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे। दिल्ली आंदोलन दौरान जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों की हमारी सरकार ने सुध ली। कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़, रवनीत सिंह बिट्टू, मनप्रीत सिंह बादल समेत अन्य नेता पहले कांग्रेस में थे। अब भाजपा के तलवे चाट रहे हैं। भाजपा से गठजोड़ लिए सुखबीर सिंह बादल मिनतें कर रहे हैं।
तख्त श्री हजूर साहिब, श्री पटना साहिब, नई दिल्ली, हरियाणा में भाजपा को खुश करने लिए शिरोमणि कमेटी के अधिकार छीनकर अलग कमेटियां बनवाईं। बदले में अपनी पत्नी हरसिमरत कौर बादल को केंद्र में मंत्री बनवाया। शिअद पर जब भी संकट आता है तो उसे धार्मिक संकट करार दिया जाता है।
छिपकली की मिसाल देते भगवंत मान ने कहा कि सभी कीड़े-मकौड़े खाकर वह दीवार पर लगी धार्मिक फोटो के पीछे छिप जाती है। ऐसी ही हालत बादल परिवार की है। 15 वर्ष से एसजीपीसी के चुनाव नहीं करवाए गए, क्योंकि बादल परिवार जानता है कि गुरुधामों की गोलक से उनका हाथ दूर हो जाएगा।
संकट आते ही याद आता है धर्म
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया कि शिअद को इस बार जीरो सीट आएगी व पंजाब में आप की धाकड़ सरकार बनेगी। नीली छत्तरी वाले की चक्की की रफ्तार भले ही कम होती है, लेकिन वह पीसती बहुत कम है। नन्हीं छाव कहते हुए हरसिमरत कौर बादल पर तंज कसते मान ने कहा कि लोकसभा में केवल अपने पति की प्रशंसा के सिवा कुछ नहीं बोल पातीं।
श्री हजूर साहिब में जब सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ था तो हरसिमरत कौर बादल ने दावा किया था कि गुरु साहिब के बाज ने उनकी रक्षा की। जबकि सच्चाई यह है कि पंजाब में राजनीति के बीच जो बीजा, उसे प्राप्त करना ही पड़ता है। मान ने कहा कि ऐसा हो सकता है कि अस्पताल के पास बाज को उसकी पत्नी ने सुखबीर पर हमला करने लिए इसलिए भेजा हो सकता है कि उसके चार अंडे थे व डर था कि इन अंडों पर कहीं बादल अपना हिस्सा न डाल लें।
इन चुनावों मे जो लोग तकड़ी को वोट डालेंगे, वह समझें कि अपने बच्चों लिए जहर बो रहे हैं। मैं वादा करता हूं कि मैं आपके बच्चों को अफसर बनाऊंगा। अब से पटवारियों व तहसीलदारों की भर्ती में जुट जाओ।
चन्नी की साइकिल यात्रा पर साधा निशाना
कांग्रेस पर तंज कसते मान ने कहा कि कोई साइकिल पर चढ़ा हैतो कोई बस पर सवार है। चन्नी की राजा वड़िंग से नहीं बनती। बाजवा की सुखजिंदर रंधावा से नहीं बनती। नवजोत सिंह सिद्धू की तो किसी से नहीं बनती। कुल मिलाकर कांग्रेस पार्टी डूबता हुआ जहाज है। इसी लिए पंजाब के लोगों ने आप की दोबारा सरकार बनाने का फैसला लिया है।
धार्मिक शहरों को पवित्र नगरी का दर्जा दिया। श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी का 350वां शहीदी दिवस मनाते हुए श्री आनंदपुर साहिब में विधानसभा बनाई। धार्मिक बेअदबी के खिलाफ कानून में संशोधन किया। श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से जो ऐतराज उठाए जा रहे हैं। उसका भी समाधान निकाला जा रहा है।
रेत ट्रांसपोर्ट माफिया से लेकर अकालियों ने समोसे की रेहड़ियों पर भी अपने हिस्से डाल रखे थे। कांग्रेसी आने वाले चुनाव में पैसा बांटने की योजना बना रहे हैं। माझे वालों, अगर कांग्रेसियों ने पैसे दिए तो ले लेना। इन्होंने कौन सा नरमा बेचा है। यह सारा पैसा आपका ही है। वोट डालते समय याद रखना ही पंजाब के हित आम आदमी पार्टी के हाथों में ही सुरक्षित है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।