विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब निकाय चुनाव: AAP ने बाघा पुराना, धर्मकोट और पटियाला के लिए 30 उम्मीदवारों की सूची की जारी

Published: Mon, 16 Nov 2026 12:14 PM (IST)

आम आदमी पार्टी ने पंजाब की बाघा पुराना, धर्मकोट और पटियाला शहरी स्थानीय निकायों के आगामी चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. आप पंजाब ने निकाय चुनावों की तैयारियां तेज कीं।

  2. बाघा पुराना, धर्मकोट, पटियाला के लिए सूची जारी।

  3. कुल 30 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया।

जागरण संवाददाता, पटियाला। आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने शहरी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने बाघा पुराना, धर्मकोट और पटियाला के विभिन्न वार्डों के लिए अपने प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। यह सूची पार्टी के राज्य प्रभारी मनीष सिसौदिया और प्रधान अमन अरोड़ा के हस्ताक्षरों के साथ जारी की गई है।

जारी की गई सूची के अनुसार बाघा पुराना नगर काउंसिल के लिए 14 वार्डों के प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। इनमें वार्ड 1 से लखवीर कौर, वार्ड 2 से कुलवंत सिंह, वार्ड 3 से धर्मिंदर सिंह राखरा, वार्ड 4 से सरबजीत कौर, वार्ड 5 से कुलदीप कौर, वार्ड 6 से मनदीप कक्कर, वार्ड 8 से कमल कुमार, वार्ड 9 से सोनिया गुप्ता, वार्ड 10 से तरुण मित्तल, वार्ड 11 से रानी अरोड़ा, वार्ड 12 से सोनिया, वार्ड 13 से राजा घारू, वार्ड 14 से अमनदीप कौर और वार्ड 15 से पिरथी सिंह शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव 2027: 14वें स्थापना दिवस पर AAP की मोगा में महारैली, अरविंद केजरीवाल और सीएम मान करेंगे बड़े एलान

धर्मकोट नगर काउंसिल के लिए वार्ड 1 से हरप्रीत सिंह रिकी, वार्ड 2 से गीता रानी, वार्ड 3 से गुरमेल सिंह, वार्ड 4 से गुरमेल कौर, वार्ड 7 से अमृतपाल सिंह, वार्ड 9 से गुरमीत सिंह मखीजा और वार्ड 13 से सुखविंदर कौर के नाम शामिल हैं।

वहीं पटियाला नगर निगम के लिए 9 वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। इनमें वार्ड 4 से मनदीप विर्दी, वार्ड 6 से जसबीर गांधी, वार्ड 12 से जगदीप जग्गा, वार्ड 14 से गुरकिरपाल सिंह, वार्ड 15 से परविंदर कौर, वार्ड 16 से जसवंत सिंह, वार्ड 22 से गीतिका राजिंदर राजू, वार्ड 26 से कुलवंत ललका और वार्ड 28 से हरिंदर कोहली मैदान में उतारे गए हैं। 

52 वार्डों में होने हैं चुनाव

राज्य चुनाव आयोग ने पटियाला नगर निगम सहित तीन स्थानीय निकायों के कुल 52 वार्डों में दोबारा चुनाव कराने का कार्यक्रम घोषित किया हुआ है। इसके तहत पटियाला नगर निगम के 30 वार्डों, बाघापुराना नगर काउंसिल के 15 वार्डों और धर्मकोट नगर काउंसिल के सात वार्डों में 28 नवंबर को मतदान होगा।

मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक ईवीएम के माध्यम से कराया जाएगा। राज्य चुनाव आयोग की ओर से गुरुवार को जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार 13 नवंबर से नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेगी।

14 नवंबर को बैंक अवकाश, 15 नवंबर को रविवार और 16 नवंबर को राजपत्रित अवकाश होने के कारण इन तीन दिनों में नामांकन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इसके बाद 17, 18 और 19 नवंबर को नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 20 नवंबर को होगी, जबकि उम्मीदवार 21 नवंबर को दोपहर तीन बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें- पठानकोट में हथियारों के दम पर XUV लूटी, आतंकी कनेक्शन की आशंका से हाई अलर्ट

जानें किसे कहां से मिला टिकट 

क्रम संख्या शहरी स्थानीय निकाय का नाम वार्ड का नाम श्रेणी उम्मीदवार का नाम
1 नगर काउंसिल बाघा पुराना वार्ड नं - 1 महिला
लखवीर कौर
2 नगर काउंसिल बाघा पुराना वार्ड नं - 2 सामान्य
कुलवंत सिंह
3 नगर काउंसिल बाघा पुराना वार्ड नं - 3 पिछड़ा वर्ग (BC)
धर्मिंदर सिंह राखरा
4 नगर काउंसिल बाघा पुराना वार्ड नं - 4 महिला
सरबजीत कौर
5 नगर काउंसिल बाघा पुराना वार्ड नं - 5 अनुसूचित जाति महिला
कुलदीप कौर
6 नगर काउंसिल बाघा पुराना वार्ड नं - 6 सामान्य
मनदीप कक्कर
7 नगर काउंसिल बाघा पुराना वार्ड नं - 8 अनुसूचित जाति (SC)
कमल कुमार
8 नगर काउंसिल बाघा पुराना वार्ड नं - 9 महिला
सोनिया गुप्ता
9 नगर काउंसिल बाघा पुराना वार्ड नं - 10 सामान्य
तरुण मित्तल
10 नगर काउंसिल बाघा पुराना वार्ड नं - 11 महिला
रानी अरोड़ा
11 नगर काउंसिल बाघा पुराना वार्ड नं - 12 सामान्य
सोनिया
12 नगर काउंसिल बाघा पुराना वार्ड नं - 13 अनुसूचित जाति (SC)
राजा घारू
13 नगर काउंसिल बाघा पुराना वार्ड नं - 14 सामान्य
अमनदीप कौर
14 नगर काउंसिल बाघा पुराना वार्ड नं - 15 अनुसूचित जाति (SC)
पिरथी सिंह
15 नगर काउंसिल धर्मकोट वार्ड नं - 1 सामान्य
हरप्रीत सिंह रिकी
16 नगर काउंसिल धर्मकोट वार्ड नं - 2 महिला
गीता रानी
17 नगर काउंसिल धर्मकोट वार्ड नं - 3 अनुसूचित जाति (SC)
गुरमेल सिंह
18 नगर काउंसिल धर्मकोट वार्ड नं - 4 अनुसूचित जाति (SC)
गुरमेल कौर
19 नगर काउंसिल धर्मकोट वार्ड नं - 7 सामान्य
अमृतपाल सिंह
20 नगर काउंसिल धर्मकोट वार्ड नं - 9 सामान्य
गुरमीत सिंह मखीजा
21 नगर काउंसिल धर्मकोट वार्ड नं - 13 महिला
सुखविंदर कौर
22 नगर निगम पटियाला वार्ड नं - 4 सामान्य
मनदीप विर्दी
23 नगर निगम पटियाला वार्ड नं - 6 सामान्य
जसबीर गांधी
24 नगर निगम पटियाला वार्ड नं - 12 सामान्य
जगदीप जग्गा
25 नगर निगम पटियाला वार्ड नं - 14 सामान्य
गुरकिरपाल सिंह
26 नगर निगम पटियाला वार्ड नं - 15 महिला
परविंदर कौर
27 नगर निगम पटियाला वार्ड नं - 16 सामान्य
जसवंत सिंह
28 नगर निगम पटियाला वार्ड नं - 22 महिला
गीतिका राजिंदर राजू
29 नगर निगम पटियाला वार्ड नं - 26 अनुसूचित जाति (SC)
कुलवंत ललका
30 नगर निगम पटियाला वार्ड नं - 28 सामान्य
हरिंदर कोहली

 

यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए BJP का बड़ा दांव, राघव चड्ढा सहित AAP छोड़कर आए सांसदों को दी अहम जिम्मेदारी


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।