विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पठानकोट में हथियारों के दम पर XUV लूटी, आतंकी कनेक्शन की आशंका से हाई अलर्ट

Published: Mon, 16 Nov 2026 11:07 AM (IST)

पठानकोट के डाउनटाउन इलाके से गनपॉइंट पर सफेद महिंद्रा XUV500 लूटी गई। आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए पंजाब ...और पढ़ें

कार लूट की घटना के बाद पठानकोट से लेकर जम्मू तक अलर्ट जारी किया गया है। (फाइल फोटो)

कार लूट की घटना के बाद पठानकोट से लेकर जम्मू तक अलर्ट जारी किया गया है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पठानकोट में गनपॉइंट पर महिंद्रा XUV500 कार लूटी गई।

  2. पंजाब-जम्मू कश्मीर सीमा पर सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर।

  3. लूटी गई कार के आतंकी वारदात में इस्तेमाल की आशंका।

जागरण संवाददाता, पठानकोट। पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर स्थित पठानकोट शहर के डाउनटाउन इलाके से गनपॉइंट पर एक XUV कार लूटने की घटना सामने आई है। घटना के बाद खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा बल अलर्ट पर आ गए हैं। पूरे इलाके में हाई-अलर्ट जारी कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, अज्ञात बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद कार लेकर फरार हो गए।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पंजाब और जम्मू-कश्मीर पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। दोनों राज्यों के इंटर-स्टेट बॉर्डर और नेशनल हाईवे पर नाकेबंदी बढ़ा दी गई है और वाहनों की जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों को सबसे बड़ा अंदेशा यह है कि लूटी गई इस गाड़ी का इस्तेमाल किसी बड़ी आतंकी वारदात या हमले में किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- गुरदासपुर में पंजाब पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, गोली लगने की आशंका

पंजाब में रजिस्टर्ड है कार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लूटी गई कार सफेद रंग की महिंद्रा XUV500 है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर PB35AA-9902 है, जो बमियाल सेंटर का है।  घटना रात तकरीबन 11 बजे घटी। जिसके बाद से ही पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

एसएसपी पठानकोट मनप्रीत सिंह के अनुसार, कार को लूटने के बाद हमलावर फरार हो गए। ड्राइवर को किडनैप नहीं किया गया है। ये कहना अभी सही नहीं है कि लूट की वारदता के बाद लुटेरे जम्मू-कश्मीर की तरफ भागे हैं। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें- लव, ड्रग्स और पाकिस्तानी कनेक्शन... कैसे श्रीगंगानगर रेल ट्रैक ब्लास्ट की मास्टरमाइंड बनी पंजाब की महकप्रीत कौर?

पुलिस कंट्रोल रूम जम्मू ने जारी हुई चेतावनी

पुलिस कंट्रोल रूम जम्मू की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक, हथियारों से लैस अज्ञात हमलावरों ने गनपॉइंट पर कार चालक का अपहरण कर लिया और उसे गाड़ी सहित डाउनटाउन पठानकोट से कठुआ दिशा की तरफ ले गए।

अलर्ट के बाद पुलिस अधिकारियों, सुरक्षा इकाइयों और सीमावर्ती नाकों को कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। नाकों पर हर वाहन की जांच की जा रही है।पुलिस हाईवे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि लुटेरों का कोई सुराग मिल सके।,

यह भी पढ़ें- तहरीक-ए-तालिबान से जुड़े तार, बरेली पुलिस ने पकड़ा पाकिस्तान हथियार सप्लाई करने वाला गैंग, वाट्सएप से चैट में खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।