लव, ड्रग्स और पाकिस्तानी कनेक्शन... कैसे श्रीगंगानगर रेल ट्रैक ब्लास्ट की मास्टरमाइंड बनी पंजाब की महकप्रीत कौर?
Sri Ganganagar Rail Track Blast: राजस्थान के श्रीगंगानगर में हुए रेल ट्रैक बम धमाके के तार पंजाब के गुरदासपुर से ...और पढ़ें

राजस्थान के श्रीगंगानगर में हुआ था बम धमाका (फाइल फोटो)
HighLights
गुरदासपुर की महकप्रीत कौर ने किया राजस्थान रेल ट्रैक धमाका
पाकिस्तानी हैंडलरों ने प्रेमजाल और आर्थिक मदद से करवाया धमाका
आरोपितों से दो पिस्तौल और 40 कारतूस बरामद किए गए
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर। Sri Ganganagar rail track blast: राजस्थान के श्रीगंगानगर में तीन नवंबर को रेल ट्रैक पर हुए बम धमाके के तार पंजाब के सीमावर्ती गांवों से जुड़े हैं।
पाकिस्तानी हैंडलरों ने प्रेमजाल और आर्थिक मदद के जरिए गुरदासपुर की युवती महकप्रीत कौर को अपने प्रभाव में लेकर धमाका करवाया। राजस्थान पुलिस ने महकप्रीत के अलावा उसके साथी दविंदर सिंह को भी गिरफ्तार किया है।
दोनों थाना कलानौर के तहत आने वाले गांव दोस्तपुर और चौड़ां कलां के रहने वाले हैं। आरोपितों से दो पिस्तौल (9 एमएम और 30 बोर) तथा 40 कारतूस भी बरामद हुए हैं। श्रीगंगानगर (Rajasthan rail track blast) जिले के रामसिंहपुर थाना क्षेत्र में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेल मार्ग पर तीन नवंबर को गांव 50 जीबी के निकट धमाका हुआ था।
जांच में पंजाब के सीमावर्ती गांवों से जुड़े संदिग्धों के बारे में जानकारी मिलने पर राजस्थान पुलिस की टीम गुरदासपुर पहुंची। एडीजीपी दिनेश एनएम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नितिन चौधरी के नेतृत्व में टीम ने पुलिस चौकी दोस्तपुर के सहयोग से दोनों को गिरफ्तार किया।
तीसरी बार के प्रयास में किया धमाका
गुरदासपुर के एसएसपी आदित्य के अनुसार, दोनों आरोपित तीन बार राजस्थान गए थे। पहली बार छह अक्टूबर को उन्हें धमाके के लिए जरूरी सामान नहीं मिला और 12 अक्टूबर को वे मकसद में सफल नहीं हुए।
तीसरी बार धमाका किया। पुलिस के मुताबिक, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शाह ने महकप्रीत के खाते में ऑनलाइन एक लाख रुपये भेजे थे। इसमें से 30 हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं।
आशंका है कि यह रकम ज्यादा हो सकती है। जांच में सामने आया है कि महकप्रीत के जेल में बंद पूर्व पति ने ही उसका संपर्क पाकिस्तानी हैंडलर लवली से करवाया था, जिससे पैसे मिलने थे।
संबंधित खबर पढ़ें: राजस्थान में रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश मामले में बड़ा एक्शन, पाकिस्तान कनेक्शन वाले दो आरोपी पंजाब से गिरफ्तार
दोनों के परिवार ने कहा-हमें कोई जानकारी ही नहीं
दविंदर की मां बलजीत कौर और रिश्तेदार सुखविंदर कौर के मुताबिक, दोनों करीब दो माह पहले एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। इसके बाद दविंदर ने परिवार की बात सुननी कम कर दी थी।
वह महकप्रीत से शादी करने की बात कहता था। वह एक नवंबर को घर से यह कहकर निकला था कि दोस्त के इंटरव्यू के सिलसिले में दिल्ली जा रहा है।
फिर करीब पांच दिन बाद लौटा। वह महकप्रीत को एक लाख रुपये देने की बात भी करता था। महकप्रीत के पिता तिरलोक सिंह और मां सरबजीत कौर ने बताया कि बेटी अक्सर घर से कई-कई दिन गायब रहती थी और परिवार को भी कुछ नहीं बताती थी।
दो साल पहले महकप्रीत ने अपनी मर्जी से बाऊपुर गांव में प्रेम विवाह किया था, लेकिन छह महीने के बाद ही तलाक हो गया था। उसका पूर्व पति भी नशा तस्करी के आरोप में जेल में बंद है। परिवारों ने रेल ट्रैक धमाके या महकप्रीत और दविंदर की कथित गतिविधियों की जानकारी होने से इनकार किया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।