विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ISI-बब्बर खालसा के मॉड्यूल से जुड़े 11 आतंकी-जासूस गिरफ्तार, सैन्य ठिकानों पर कैमरे लगाकर पाक को भेज रहे थे LIVE फुटेज

Published: Sat, 11 Apr 2026 12:33 PM (IST)

दिल्ली पुलिस ने आईएसआई और बीकेआई से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के 8 सदस्य ...और पढ़ें

आईएसआई बीकेआई आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, पंजाब-दिल्ली से जासूस गिरफ्तार। एआई जेनरेटेड तस्वीर। (सोर्स- जेमिनी)

आईएसआई बीकेआई आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, पंजाब-दिल्ली से जासूस गिरफ्तार। एआई जेनरेटेड तस्वीर। (सोर्स- जेमिनी)

HighLights

  1. आईएसआई-बीकेआई आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 11 जासूस गिरफ्तार

  2. संवेदनशील सैन्य ठिकानों पर सोलर सीसीटीवी कैमरे से जासूसी

  3. हथियार तस्करी, ग्रेनेड हमले की साजिश भी शामिल थी

जागरण टीम, चंडीगढ़। संवेदनशील स्थानों पर सोलर सीसीटीवी कैमरे लगाकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को लाइव फुटेज भेजने के आरोप में गाजियाबाद पुलिस द्वारा 21 आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद अब उसी तरह के एक मॉड्यूल का पर्दाफाश दिल्ली पुलिस ने किया है। स्पेशल सेल ने पंजाब से आठ और दिल्ली से तीन जासूसों व आतंकियों को गिरफ्तार किया है।

गिरोह आईएसआई व प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआइ) के मॉड्यूल से जुड़ा है। इन्हें सेना व अर्धसैनिक बलों के ठिकानों की जानकारी जुटाने, फोटो-वीडियो बनाने और वहां सोलर सीसीटीवी कैमरे लगाने का टास्क दिया गया था। एनसीआर में पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा जासूसी कराए जाने का मामला पहली बार 14 मार्च को सामने आया था।

तब गाजियाबाद के कौशांबी से छह लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। पूछताछ में सोनीपत में रेलवे ट्रैक और दिल्ली कैंट में कैमरा लगाकर सेना के मूवमेंट सहित अन्य गतिविधियों की जासूसी की बात सामने आई थी। इसके बाद जासूसी कांड में 15 लोग पकड़े गए। इन्हीं से पूछताछ के बाद अब इस मॉड्यूल का राजफाश हुआ है।

इस मॉड्यूल के तीन प्रमुख पहलू सामने आए हैं। पहला, संवेदनशील इलाकों में सोलर पावर से चलने वाले सीसीटीवी कैमरों के जरिये जासूसी। दूसरा, सीमा पार से हथियारों की तस्करी। तीसरा, कई जगह ग्रेनेड हमले की साजिश रचना। आरोपितों की निशानदेही पर देश में अलग-अलग स्थानों पर लगाए नौ सोलर पावर सीसीटीवी कैमरे बरामद किए गए हैं।

पठानकोट-जालंधर मार्ग पर मीरथल में लगाया कैमरा जब्त

जासूसों ने पठानकोट-जालंधर हाईवे पर मीरथल के पास भी सीसीटीवी कैमरा लगाया था। पुलिस ने कैमरा कब्जे में ले लिया है। एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि आसपास के एरिया में भी सर्च करवाई गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं इस तरह के कैमरे लगे हैं और यह पता नहीं है कि किसने लगाए हैं, तो तत्काल सूचना पुलिस को दें।

इन नौ शहरों में लगाए थे कैमरे

कपूरथला, जालंधर, पठानकोट, पटियाला, मोगा, अंबाला, कठुआ, बीकानेर और अलवर

पंजाब से ये पकड़े गए

मनप्रीत सिंह (तरनतारन), अनमोल व साहिल (फिरोजपुर), गुरजीत सिंह (कपूरथला), रिंपलदीप सिंह, सलविंदर सिंह उर्फ कालू (फाजिल्का), हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी और बूटा सिंह (मोगा)।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।