पंजाब में धान की 98.5% कटाई पूरी, पराली जलाने के 5972 मामले आए सामने; 1607 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
पंजाब में धान की 98.5 फीसदी कटाई पूरी होने के बावजूद पराली जलाने के 5972 मामले सामने आए हैं। प्रशासन ...और पढ़ें

ये AI जनरेटेड प्रतीकात्म्क तस्वीर है।
HighLights
पंजाब में 5972 पराली जलाने के मामले दर्ज।
1.11 करोड़ रुपये का पर्यावरण मुआवजा लगाया गया।
1607 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी।
जागरण संवाददाता, पटियाला। पंजाब में धान की कटाई का काम लगभग मुकम्मल होने के बावजूद पराली जलाने की घटनाएं जारी हैं। 15 नवंबर तक राज्य में पराली जलाने के कुल 5972 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं राज्य में अब तक 2219 मामलों में पर्यावरण मुआवजा (ईसी) लगाया गया है।
इसके तहत कुल 1 करोड़ 11 लाख 85 हजार रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया, जबकि इसमें से 40 लाख 55 हजार रुपये की वसूली हो चुकी है। इसके अलावा पराली जलाने के मामलों में 1859 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 2046 किसानों के राजस्व रिकार्ड में रेड एंट्री की गई है।
वहीं, संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत 35 मामलों में सीएक्यूएम एक्ट की धारा 14 के अंतर्गत अभियोजन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके अलावा नोडल और सुपरवाइजरी अधिकारियों को 1607 चेतावनी और कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- पंजाब में पराली के 'सैटेलाइट अलर्ट' का जमीनी सच, 5835 अलर्ट में से सिर्फ 2442 मामलों में ही हुई पुष्टि
सबसे अधिक मामले फिरोजपुर इसे मिले
जिला स्तर पर पराली जलाने के सबसे अधिक 817 मामले फिरोजपुर में सामने आए हैं। इसके बाद तरनतारन में 700, संगरूर में 689, बठिंडा में 528 और पटियाला में 396 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, अमृतसर में 265, फाजिल्का में 226, फरीदकोट में 221, मानसा में 219 और मुक्तसर में 212 मामले सामने आए हैं। दूसरी तरफ पठानकोट में सबसे कम एक मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- जनगणना 2027: आज से शुरू होगी स्व-गणना, जानें कैसे घर बैठे पोर्टल पर भर सकेंगे परिवार का पूरा ब्योरा
कटाई के बावजूद बढ़ रहे मामले
जानकारी अनुसार राज्य में कुल 32.87 लाख हेक्टेयर धान क्षेत्र में से 98.50 प्रतिशत क्षेत्र में कटाई का काम पूरा हो चुका है। कपूरथला और तरनतारन में धान की कटाई 100 प्रतिशत मुकम्मल हो चुकी है, जबकि अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, होशियारपुर, पटियाला, रूपनगर और एसएएस नगर में कटाई का आंकड़ा 99 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
इसके बावजूद पराली जलाने की घटनाओं का सामने आना प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी एजेंसियों के लिए चुनौती बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- पठानकोट में हथियारों के दम पर XUV लूटी, आतंकी कनेक्शन की आशंका से हाई अलर्ट
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।