विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तरनतारन में युवक ने मामा की बेटी से रचाई थी शादी, ढाई महीने बाद घर में घुसे चार हथियारबंद, गोलियों से भूना

Published: Mon, 05 Oct 2026 12:59 PM (IST)

तरनतारन के गांव में प्रेम विवाह से खफा ससुराल वालों ने घर में घुसकर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि ससुर गंभीर रूप से घायल हैं।

ये AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. अमृतपाल सिंह की तरनतारन में गोली मारकर हत्या।

  2. ढाई माह पहले मामा की बेटी से किया था प्रेम विवाह।

  3. लड़की के परिवार ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन। पंजाब के सरहदी जिले तरनतारन में थाना झब्बाल के अंतर्गत आते गांव पंजवड़ में रविवार की रात को घर में दाखिल होकर अमृतपाल सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। जबकि उसके पिता कश्मीर सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। करीब ढाई माह पहले अमृतपाल सिंह ने रिश्तेदारी में लगते मामा की लड़की के साथ प्रेम विवाह करवाया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पड़ताल शुरु कर दी है।

सब डिविजन तरनतारन के डीएसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि परिवार के बयान दर्ज करके हत्यारों खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मेहनत-मजदूरी करने वाले परिवार से संबंधित कश्मीर सिंह के लड़के अमृतपाल सिंह ने अपने परिवार के विरोध के बावजूद रिश्तेदारी में लगते मामा की लड़की के साथ प्रेम विवाह करवाया था।

यह भी पढ़ें- नवांशहर में मनाली से लौट रही टूरिस्ट बस फ्लाईओवर से गिरी, 3 की मौत; घायलों की सूची जारी

लड़की वाले थे विवाह के खिलाफ

लड़की के स्वजन इस विवाह के खिलाफ थे। दोनों ने घर से भागकर विवाह करवा लिया था। जिसको लेकर लड़की के स्वजन खफा थे। अमृतपाल सिंह को तीन दिन पहले ही ससुराल परिवार की ओर से नतीजे भुगतने की धमकियां दी गई थीं। रविवार की रात को अमृतपाल सिंह के घर में दाखिल होकर उसके ससुराल परिवार से संबंधित चार लोग आए। जिन्होंने पिस्टलों से गोलियां चलानी शुरु कर दीं।

यह भी पढ़ें- 6000 करोड़ के ड्रग्स मामले में SIT के सामने पेश नहीं हुए बिक्रम मजीठिया, पूर्व DSP भोला संग होना था आमना-सामना

छाती पर गोली लगने से मौत

अमृतपाल की छाती में एक गोली लगी। बचाव लिए जब पिता कश्मीर सिंह आगे बढ़ा तो उसे भी गोली मार दी गई। दोनों को अमृतसर के निजी अस्पताल लिजाया गया। जहां सोमवार तड़कसार अमृतपाल की मौत हो गई। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर हत्यारों की पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें- चरित्र पर संदेह में दरिंदा बना पति, पत्नी को मना मायके से घर लाया और घोंट दिया गला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।