जमीन विवाद में किसान की पिता और भाई ने कर दी हत्या, गाेलियों से भूना
तरनतारन के कोट जसपत खां में एक किसान की उसके पिता और भाई ने हत्या कर दी। जमीन विवाद के कारण पिता और भाइ्र ने उसे गोलियों से भून डाला।
तरनतारन, जेएनएन। जिले के गांव कोट जसपत खां में बलदेव सिंह नामक किसान की जमीन विवाद में पिता और भाई ने हत्या कर दी। पिता और भाई ने साथियों के साथ मिलकर बलदेव को गोलियों से भून डाला। विवाद 18 किल्ले जमीन को लेकर था और पिता ने बलदेव सिंह को संपत्ति से बेदखल कर दिया था। बलदेव एक शादी समारोह से लौट रहा था तो हमलावरों ने घेर कर उसे मार डाला।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि मारा गया 42 साल का बलदेव सिंह कांग्रेस का समर्थक था और उसका पिता व भाई शिरोमणि अकाली दल के समर्थक थे। जानकारी के अनुसार, खडूर साहिब विधानसभा हलका के गांव कोट जसपत खां निवासी किसान जगतार सिंह के पास 18 किल्ले जमीन है। जगतार सिंह ने सारी जमीन अपने बड़े बेटे सुखदेव सिंह के नाम कर दी थी।
मारा गया किसान बलदेव सिंह।
इस कारण बलदेव सिंह और सुखदेव सिंह में विवाद चला आ रहा था। बलदेव सिंह सोमवार को चचेरे भाई रछपाल सिंह के विवाह की पार्टी में परिवार समेत शामिल हुआ। वहां से दोपहर बाद वह घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में सुखदेव सिंह ने अपने पिता जगतार सिंह व अन्य साथियों के साथ बलदेव सिंह को घेर लिया। उन्होंने राइफलों से बलदेव की सीने में आठ गोलियां दाग दीं।
बलदेव की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद सभी हमलावर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार, ड्यूटी अफसर बलबीर सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पिता ने कर दिया था जायदाद से बेदखल
बलदेव सिंह कांग्रेस पार्टी का समर्थक था। उसका भाई सुखदेव सिंह व पिता जगतार सिंह शिअद के समर्थक हैं। बलदेव सिंह की पत्नी पलविंदर कौर ने बताया कि अपने हिस्से आती जमीन मांगने पर बलदेव सिंह को पिता ने जायदाद से बेदखल कर दिया था। इसके बाद से बलदेव सिंह अपने परिवार के साथ तरनतारन में रह रहा था। उसके पास केवल डेढ़ किला जमीन थी, जिसकी देखभाल लिए गांव जाते ही उसे भाई और पिता द्वारा जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें ठप
यह भी पढ़ें: रिश्तों में साजिश: बेटों ने धोखा देेकर घर बेचकर बांट लिए पैसे, वृद्धाश्रम में पहुंचे मां-बाप
यह भी पढ़ें: करतारपुर कॉरिडोर पर फिर कलह, जानें क्यों खड़े हुए पाकिस्तान की मंशा पर सवाल
यह भी पढ़ें: अपने घर में ही बहू-बेटे ने की लूट, लव मैरिज के बाद कर्ज चुकाने को परिवार से किया धोखा