विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपने घर में ही बहू-बेटे ने की लूट, लव मैरिज के बाद कर्ज चुकाने को परिवार से किया धोखा

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sat, 22 Feb 2020 12:49 PM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 10:14 PM (IST)

होशियारपुर की एक कॉलोनी में लूट की अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जांच में जो कुछ खुलासा हुआ कि उससे ...और पढ़ें

अपने घर में ही बहू-बेटे ने की लूट, लव मैरिज के बाद कर्ज चुकाने को परिवार से किया धोखा
अपने घर में ही बहू-बेटे ने की लूट, लव मैरिज के बाद कर्ज चुकाने को परिवार से किया धोखा

होशियारपुर, जेएनएन। यहां लूट का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जिले के आदमवाल की जेल कॉलोनी में महिला को बंधक बनाकर सोने के गहने लूट लिए गए थे। मामले की जांच की तो जो कुछ सामने आया उससे पुलिसकर्मी हैरान रह गए। दरअसल लूट की यह वारदात घर की बहू-बेटे ने ही दोस्‍तों की मदद से की थी। पूरा मामला अपनों को धोखा देने का निकला है। बेटे ने लव मैरिज की थी और लव मैरिज के बाद उन पर एक लाख कर्ज हो गया था। उसे उतारने के लिए पति-पत्‍नी ने परिवार को धोखा दिया।

 पुलिस ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बेटे और उसके एक दोस्‍त को गिरफ्तार कर लिया है। पत्‍नी सहित तीन अन्‍य आरोपित फरार हैं। थाना प्रभारी गगनदीप सेखों ने बताया कि 15 फरवरी को जेल कॉलोनी की रितु ने घर में लूट की शिकायत दी थी।

महिला ने पुलिस को बताया कि सुबह वह घर में अकेली थी। इस दौरान तीन नकाबपोश लुटेरे घुस आए। उसने शोर मचाने की कोशिश की तो लुटेरों ने पिस्तौल तान दी। एक लुटेरे ने हाथ-पांव बांध कर उसे बंधक बना लिया और ट्रंक से सारे गहने लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने जब जांच की तो बातचीत व हावभाव से रितु एवं उसके पति अनिकेत पर शक हुआ।

पुलिस ने इसके बाद दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई। अनिकेत ने बताया कि तीन साल पहले रितु के साथ लव मैरिज की। परिवार वालों को रिश्ता मंजूर नहीं था। वह अलग रहने लगा, लेकिन शादी के बाद खर्चा उठाना मुश्किल हो गया था। फिर वह ससुराल में रहने लगा। वहां भी दाल नहीं गली तो किराये के घर में आ गया। बाद में परिवार वालों के विवाह पर राजी हो जाने के बाद उनके पास आ गया।

अनिकेत ने बताया कि उस पर लगभग एक लाख रुपये का कर्ज था और पत्‍नी गर्भवती थी। पैसे कहीं से मिल नहीं रहे थे। पहले वह फैक्टरी में काम करता था, लेकिन कुछ दिन पहले फैक्टरी में भी काम बंद हो गया। इस पर उसने पत्‍नी व अपने दोस्तों न्यू सुखियाबाद निवासी गौरव कुमार, छत्ता बाजार निवासी नीतीश राय उर्फ साहिल व एक अन्य के साथ मिलकर घर में पड़े गहने लूटने की साजिश रची।

आरोपितों से गहने व बाइक बरामद

पुलिस ने अनिकेत के भाई सुशील के बयान पर मामला दर्ज किया है। मामले में तीनों आरोपितों के साथ अनिकेत व रितू को भी शामिल किया गया है। आरोपितों से लूटी गईं अंगूठियां, चेन, टॉप्स, सोने का हार व एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। पुलिस ने अनिकेत व गौरव को गिरफ्तार कर लिया हे। रितू, नीतीश उर्फ साहिल व एक अज्ञात फरार हैं।

साहिल पुलिस को है वांटेड

थाना प्रभारी गगनदीप ने बताया कि अनिकेत का दोस्त साहिल पहले भी कई चोरी व झपटमारी के मामलों में वांटेड है। 2019 में थाना सदर में साहिल पर मोटरसाइकिल व पैसे छीनने का मामला दर्ज किया था। साहिल पर कई और भी मामले दर्ज हैं जिनकी जांच की जा रही है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


यह भी पढें: पंजाब सरकार का बड़ा कदम, एससी-बीसी क्रीमीलेयर को मिल रही मुफ्त बिजली बंद



यह भी पढ़ें: पंजाब की सियासत में सिद्धू पर फिर सस्‍पेंस, बड़ा सवाल- क्‍या आप में जाने की तैयार हो रही जमीन