Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तरनतारन: व्यापारी के घर अज्ञात बदमाशों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, मांगी 50 लाख की रंगदारी

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 09:20 AM (IST)

    तरनतारन के कस्बा फतेहबाद में एक व्यापारी से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई। रंगदारी न देने पर अज्ञात लोगों ने व्यापारी के घर पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गुरजंट सिंह नामक व्यापारी को यूके के नंबर से कॉल आई थी जिसमें रंगदारी की मांग की गई थी।

    Hero Image
    व्यापारी के घर पर गोलियां बरसाकर 50 लाख की रंगदारी मांगी गई (प्रतीकात्मक फोटो)

    जागरण संवाददाता, तरनतारन। कस्बा फतेहबाद से संबंधित व्यापारी से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई। रंगदारी न देने पर अज्ञात लोगों ने उनके घर पर गोलियां दागीं। थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फतेहबाद के गुरजंट सिंह ने पुलिस को बयान दर्ज करवाते बताया कि चार सितंबर की शाम पांच बजे उनके मोबाइल पर यूके से संबंधित नंबर से काल आई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    काल करने वाले ने गुरजंट सिंह से 50 लाख की रंगदारी मांगते हुए कहा कि अगर आनाकानी की तो नुकसान झेलना पड़ेगा। गुरजंट सिंह ने बताया कि 14 सितंबर की रात 11.40 बजे गोलियों की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। घर के बाहर जाकर देखा कि बाइक सवार दो युवक उनके घर पर गोलियां चलाकर भाग रहे थे।

    गुरजंट सिंह ने पुलिस को सूचित किया। सब डिविजन गोइंदवाल साहिब के डीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि बाइक सवार दोनों आरोपितों ने सफेद रंग के कपड़े से अपना चेहरा ढका हुआ था। आरोपितों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पुलिस चौकी प्रभारी कृपाल सिंह द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी है।