विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लूट या साजिश! तरनतारन में पिस्टल दिखाकर 4 लाख के पटाखों से भरी गाड़ी छीनी, मालिक का शक- ड्राइवर भी मिला हुआ

Published: Wed, 04 Nov 2026 12:34 PM (IST)

पिस्टल के बल पर चार लाख रुपये के पटाखों से भरी गाड़ी छीनने का मामला सामने आया है। मालिक की ...और पढ़ें

ये AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर।

ये AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. तरनतारन में पिस्टल दिखाकर पटाखों से भरी गाड़ी छीनी गई।

  2. लगभग 4 लाख रुपये मूल्य के पटाखे और वाहन लूटे गए।

  3. मालिक ने ड्राइवर पर मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया।

जागरण संवाददाता, तरनतारन। तरनतारन जिले के अमृतसर रोड स्थित कस्बा गोहलवड़ के पास बदमाशों ने पिस्टल के बल पर पटाखों से भरी एक गाड़ी को पिस्टल के बल पर छीन लिया और मौके से फरार हो गए। ये पटाखे दिवाली के लिए बिकने जा रहे थे। इस पूरी घटना में मोड़ तब आया जब पीड़ित फैक्ट्री मालिक ने चालक पर ही अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने का संदेह जताया।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और गाड़ी व आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पीड़ित की पहचान अमृतसर स्थित प्रीतम गार्डन (गोल्डन गेट) निवासी सिदार्थ दुआ के रूप में हुई है। वह पटाखा बनाने वाली कंपनी के मालिक हैं। बुधवार को उनकी कंपनी का कर्मचारी गाड़ी में लगभग चार लाख रुपये मूल्य के पटाखे लोड करके दूसरे शहर के लिए रवाना किए थे।

यह भी पढ़ें- मोहाली की बलटाना फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियों ने पाया काबू; 22 दुकानें जलकर खाक

सुनसान इलाके में हुई घटना

शिकायत के अनुसार जैसे ही गाड़ी मुख्य मार्ग पर स्थित एक कस्बे के पास पहुंची, तभी रास्ते में अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने पिस्टल तानकर चालक को डराया-धमकाया और पटाखों से लदी गाड़ी लेकर रफूचक्कर हो गए। घटना को ऐसी जगह पर अंजाम दिया गया, जहां न तो सीसीटीवी था ओर न ही कोई गवाह।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather Today: तापमान में गिरावट दर्ज, लुधियाना-खन्ना और पटियाला में AQI 200 पार, सांसें घोंट रहा प्रदूषण

ड्राइवर पर मालिक को संदेह

सिदार्थ दुआ को संदेह है कि चालक सतनाम सिंह ने अपने दो साथियों से मिलीभुगत करके करीब चार लाख के पटाखे व गाड़ी छीन ली। उनके इस संदेह के बाद पुलिस ने ड्राइवर सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। डीएसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि फेक्ट्री के मालिक के बयानों पर सतनाम सिंह व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- बीटेक पास चपरासी ने किया करोड़ाें का खेल, पासवर्ड चुराकर FD साफ की; ग्रेटर नोएडा PNB स्कैम में बड़ा खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।