विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Punjab Weather Today: तापमान में गिरावट दर्ज, लुधियाना-खन्ना और पटियाला में AQI 200 पार, सांसें घोंट रहा प्रदूषण

Published: Wed, 04 Nov 2026 07:44 AM (IST)

पंजाब में मौसम शुष्क है और तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की जा रही है। लेकिन दूसरी तरफ प्रदूषण ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. पंजाब में मौसम शुष्क, तापमान में हल्की गिरावट दर्ज।

  2. खन्ना, लुधियाना, पटियाला में AQI 200 के पार।

  3. बढ़ते प्रदूषण से सांस के मरीजों की संख्या बढ़ी।

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब का मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। सोमवार से तापमान में हल्की कमी भी देखने को मिल रही है। रातें ठंडी हो रही हैं, हालांकि तापमान सामान्य से हल्की अधिक बना हुआ है। वहीं दूसरी और प्रदूषण का बढ़ रहा स्तर चिंताएं पैदा कर रहा है। राज्य के प्रमुख 6 शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) चिंताजनक बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार दिवाली तक और उसके बाद भी मौसम शुष्क बना रहेगा। राज्य में कहीं भी न तो बारिश के आसार हैं और ना ही कहीं बारिश होने का अनुमान है। तापमान में हल्की-हल्की गिरावट जारी है। जिसके चलते तापमान सामान्य बना रहेगा। फिलहाल बीते दिन अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की कमी देखने को मिली। 

यह भी पढ़ें- Punjab Mandi Bhav: सोना-चांदी के दाम गिरे, सर्राफा बाजार में बढ़े खरीदार; मंडियों में दाल-चावल के भावों में दिखी हलचल

खन्ना में AQI 293 पहुंचा

पंजाब में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। राज्य के 6 प्रमुख जिलों में AQI चिंताजनक स्थिति में है। जिनमें तीन में AQI 100 के पार है, जबकि अन्य में भी AQI 200 पार पहुंच चुका है। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से अस्पतालों में सांस के मरीजों की गिनती बढ़ती जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि इस स्थिति में लोगों को मास्क पहनकर  ही बाहर निकलना चाहिए। आने वाले दिनों में प्रदूषण का स्तर और भी बढ़ने की आशंकाएं हैं। 

पंजाब के विभिन्न शहरों का AQI 

शहर AQI
अमृतसर 116
जालंधर 147
खन्ना 293
लुधियाना 212
मंडी गोबिंदगढ़ 151
पटियाला 208

 

यह भी पढ़ें- पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पांच IAS अफसरों के हुए तबादले, कइयों को मिला अतिरिक्त प्रभार

फरीदकोट रहा सबसे गर्म शहर

मौसम विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि यह तापमान राज्य में सामान्य के करीब बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया है।

जिलों के तापमान पर नजर डालें तो चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और अमृतसर में 29.1 डिग्री दर्ज किया गया है। इसी तरह लुधियाना में 30.8 डिग्री, पटियाला में 31.2 डिग्री और पठानकोट में 28 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा बठिंडा एयरपोर्ट पर 31.8 डिग्री, एसबीएस नगर के बलोवाल सौंखरी में 29.7 डिग्री, बरनाला में 29 डिग्री और फिरोजपुर में 30.2 डिग्री तापमान रहा।

यह भी पढ़ें- हवारा को पंजाब की जेल में भेजने से विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा असर! IB की रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।