पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पांच IAS अफसरों के हुए तबादले, कइयों को मिला अतिरिक्त प्रभार
पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने आदेश ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।
HighLights
पांच आईएएस अधिकारियों का हुआ प्रशासनिक फेरबदल।
कई अधिकारियों को सौंपे गए अतिरिक्त प्रभार।
राजस्व, श्रम, स्थानीय सरकार विभागों में नई जिम्मेदारियां।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच आइएएस अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियों के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव केएपी सिन्हा की ओर से जारी आदेशों के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल में कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं, जबकि पंजाब राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी में भी बदलाव किया गया है।
यह भी पढ़ें- मानसा में दलजीत की मौत मामले में हरसिमरत बादल ने SSP की लोकसभा में की शिकायत, विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया
जानें कौन अधिकारी कहां गया
आदेशों के मुताबिक, 1994 बैच के आइएएस अधिकारी धीरेंद्र कुमार तिवारी को श्रम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनके पास पहले से ही आबकारी, सुशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी और संसदीय कार्य विभाग की जिम्मेदारी है।
2008 बैच के आइएएस अधिकारी विनय बुबलानी, जो वर्तमान में पटियाला मंडल के कमिश्नर हैं, को रूपनगर मंडल के कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
2011 बैच की आइएएस अधिकारी दीप्ति उप्पल को भी अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गई हैं। वह विशेष सचिव, स्थानीय सरकार के पद के साथ पंजाब म्यूनिसिपल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी की संयुक्त प्रबंध निदेशक-कम-सीईओ और पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड की सीईओ की जिम्मेदारी संभालेंगी। इसके अलावा उन्हें राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग की विशेष सचिव भी नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें- हवारा को पंजाब की जेल में भेजने से विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा असर! IB की रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
2013 बैच के आइएएस अधिकारी अमित तलवार को पंजाब राज्य सहकारी बैंक का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वह विशेष सचिव, ग्रामीण विकास एवं पंचायत के पद के साथ ड्रग्स एवं जाति जनगणना के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे। सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक पद से संयम अग्रवाल को मुक्त कर दिया गया है।
इसी तरह 2018 बैच के आइएएस अधिकारी टी. बेनिथ को अतिरिक्त सचिव, राजस्व एवं पुनर्वास के पद के साथ पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल में राजस्व, श्रम, स्थानीय सरकार, ग्रामीण विकास और सहकारिता से जुड़े विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों का पुनर्निर्धारण किया गया है।
यह भी पढ़ें- मानसा में मारे गए दलजीत मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, PGI में होगा पोस्टमार्टम; 15 घंटे में सौंपना होगा शव
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।