सीएम मान ने संगरूर में अपने पैतृक गांव सतौज को खेलों का दिया तोहफा, करोड़ों की लागत से बनेगा आधुनिक स्टेडियम
सतौज गांव में 14.63 करोड़ की लागत से आधुनिक खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया गया। यह परियोजना युवाओं को बेहतर ...और पढ़ें
HighLights
सतौज में 14.63 करोड़ का आधुनिक खेल स्टेडियम।
युवाओं को मिलेगा प्रतिभा निखारने का सुनहरा अवसर।
200 मीटर एथलेटिक ट्रैक और विशाल इंडोर हॉल।
जागरण संवाददाता, संगरूर। पंजाब के पैतृक गांव सतौज में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। यहां करीब 14 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया गया। इस परियोजना को क्षेत्र के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जो उन्हें बेहतर सुविधाएं और अवसर प्रदान करेगी।
करीब 4.38 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाला यह स्टेडियम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें 200 मीटर का एथलेटिक ट्रैक बनाया जाएगा, जहां युवा खिलाड़ी दौड़ और अन्य खेलों का अभ्यास कर सकेंगे। इसके अलावा एक विशाल इंडोर हॉल भी बनाया जाएगा, जिसमें विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी।
यह भी पढ़ें- पंजाब में बिजली संकट, मौका बुनाने लगे राजनीतक दल, मोहाली में शिअद ने घेरा DC ऑफिस
युवाओं को हुनर को निखारने का मिलेगा अवसर
इस अवसर पर कहा गया कि यह खेल परिसर क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देगा। आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रशिक्षण मिलने से खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकेंगे।
सरकार का मानना है कि खेलों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा दी जा सकती है। इससे न केवल उनकी शारीरिक और मानसिक क्षमता का विकास होगा, बल्कि वे नशे जैसी बुरी आदतों से भी दूर रहेंगे। इसी उद्देश्य के तहत राज्य में खेल सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- पंजाब के तरनतारन में 'फूंक' से उड़ गई नई सड़क, हाथ लगाने पर पापड़ की तरह उखड़ गया डामर; VIDEO वायरल
शिक्षा व खेल एक साथ चलाना समय की जरूरत
यह भी बताया गया कि शिक्षा और खेल को साथ लेकर चलना समय की जरूरत है। गांवों में इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी शहरों जैसी सुविधाएं मिलेंगी और वे अपनी प्रतिभा को बेहतर तरीके से प्रदर्शित कर सकेंगे।
स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे और युवा वर्ग को नई दिशा मिलेगी।
सरकार ने यह स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह की परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि पंजाब को नशा मुक्त और स्वस्थ राज्य बनाया जा सके। यह स्टेडियम आने वाले समय में क्षेत्र के विकास और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का आधार बनेगा।
