विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब में बिजली संकट, मौका बुनाने लगे राजनीतक दल, मोहाली में शिअद ने घेरा DC ऑफिस

Published: Thu, 30 Apr 2026 05:36 PM (IST)

पंजाब में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं, खासकर गांवों में। शिरोमणि अकाली दल बादल ने मोहाली में डीसी कार्यालय ...और पढ़ें

मोहाली में डीसी ऑफिस के बाहर धरना देते शिरोमणि अकाली दल बादल के नेता व कार्यकर्ता।

मोहाली में डीसी ऑफिस के बाहर धरना देते शिरोमणि अकाली दल बादल के नेता व कार्यकर्ता।

HighLights

  1. पंजाब में बिजली कटौती से ग्रामीण इलाकों में भारी परेशानी।

  2. मोहाली में शिअद ने डीसी कार्यालय पर किया प्रदर्शन।

  3. सरकार के खिलाफ पुतला फूंका, बिजली बिलों पर भी सवाल।

संवाद सहयोगी, मोहाली। पंजाब के लोग बिजली कटों से परेशान हैं। गांवों में ज्यादा बुरा हाल है। इस मौके को राजनीतिक दल भी बुनाने में लगे हैं। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) बादल ने वीरवार को डीसी ऑफिस के बार धरना दिया।

धरने के बाद सरकार का पुतला भी फूंका गया। शिअद नेताओं ने कहा कि सरकार की ओर से बिजली कट लगाए जाने से गांवों के लोगों का हाल बेहाल हो गया है।

उन्होंने कहा सरकार की ओर से जुबानी तौर पर कहा जा रहा है कि बिजली की कोई कमी नहीं है, लेकिन गांवों में बिजली नहीं आने से इनवर्टर भी जवाब देने लगे हैं। सोहाना ने कहा कि बिजली तो आ ही नहीं रही है, साथ ही कई लोगों के बिजली बिल 6 महीने से नहीं आ रहे।

6 महीने के बाद आने वाले भारी भरकम बिलों से लोगों की हालत खराब हो रही है। सोहाना ने कहा कि बादल सरकार के समय बिजली की कोई कमी नहीं थी, लेकिन आज हालत खराब हो गए है। बिजली कट लगने से किसानों को कई प्रकार की समस्या आ रही है।