विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के तरनतारन में 'फूंक' से उड़ गई नई सड़क, हाथ लगाने पर पापड़ की तरह उखड़ गया डामर; VIDEO वायरल

Published: Thu, 30 Apr 2026 05:25 PM (IST)

पंजाब के तरनतारन में मंडी बोर्ड द्वारा बनाई गई एक सड़क पर घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगा है, जिससे नई सड़क 'फूंक' मारते ही उखड़ रही है।

HighLights

  1. तरनतारन में नई सड़क घटिया सामग्री से बनी

  2. ग्रामीणों ने ठेकेदार, अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया

  3. सड़क 'फूंक' मारते ही उखड़ रही, वीडियो वायरल

जागरण संवाददाता, तरनतारन। पंजाब मंडी बोर्ड के अंतर्गत आने वाली लिंक सड़कों को अपग्रेडेशन करने लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन इस काम के दौरान लापरवाही व भ्रष्टाचार की भी बदबू आने लगी है।

पट्टी हलके के गांव बूह से कुत्तीवाल तक विभाग की ओर से बनवाई गई सड़क पर कथित तौर पर घटिया मैटेरियल प्रयोग किया जा रहा है। नतीजन फूंक मारते ही सड़क उखड़ रही है।

सात KM लंबी बनी सड़क

करीब सात किमी बनवाई गई यह सड़क पर ठेकेदार द्वारा घटिया मटीरियल बरतने का आरोप लगाते ग्रामीणों ने नारेबाजी की। गुरमीत सिंह, गुरप्रीत सिंह बूह, रेशम सिंह, शमशेर सिंह, कुलदीप सिंह, गुरजीत सिंह लाडी, हरदेव सिंह, गुरमेल सिंह बूह ने आरोप लगाया कि 20 एमएम तक मटीरियल प्रयोग किया जाना था,

इससे पहले पुरानी सड़क की सफाई भी जरुरी थी, लेकिन पंजाब मंडी बोर्ड के अधिकारियों की कथित मिलीभुगत से संबंधित ठेकेदार ने रात के अंधेरे में सड़क पर घटिया मटीरियल डलवा दिया। जो फूंक मारते ही उखड़ रहा है।

ग्रामीणों ने जताया विरोध

ग्रामीणों ने सड़क पर डाले घटिया मटीरियल के उखड़ने की मंगलवार को वीडियो वायरल की। आरोप है कि विभाग के जेई ने अपने चहेते ठेकेदार को खुश करने लिए घटिया मटीरियल से सड़क बनवाई है। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते कहा कि सड़क के अपग्रेडेशन में करोड़ों के घोटाले की बदबू आती है। मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें- फिरोजपुर फाजिल्का मार्ग पर हुआ भीषण हादसा, दो ट्रकों में टक्कर के बाद लगी आग; चालक कैबिन में फंस जिंदा जला