फिरोजपुर में फाजिल्का मार्ग पर हुआ भीषण हादसा, दो ट्रकों में टक्कर से लगी आग; चालक कैबिन में फंस जिंदा जला
फिरोजपुर फाजिल्का मार्ग पर दो ट्रकों की टक्कर के बाद आग लग गई। एक चालक की जिंदा जलकर मौत हो ...और पढ़ें

हादसे के बाद जला ट्रक।
HighLights
फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर।
टक्कर के बाद ट्रकों में लगी आग, एक चालक जिंदा जला।
दूसरा चालक गंभीर घायल, दमकल ने आग बुझाई।
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर। फिरोजपुर–फाजिल्का मार्ग पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। गांव खलचियां के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में एक ट्रक चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना तड़के करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है, जब दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
जानकारी के अनुसार एक ट्राला सेनेटरी सामान लेकर राजस्थान से आ रहा था, जबकि दूसरा ट्रक फिरोजपुर छावनी से फाजिल्का की ओर जा रहा था। जैसे ही दोनों वाहन खलचियां गांव के पास पहुंचे, उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों में तुरंत आग लग गई और कुछ ही पलों में दोनों वाहन आग की लपटों में घिर गए।
यह भी पढ़ें- आईसीएसई और आईएससी नतीजे जारी, जालंधर की छात्राओं का जलवा, दसवीं में टॉप तीनों स्थान एक ही स्कूल के नाम

आग बुझाने के प्रयास में जुटी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां।
केबिन में फंसने के कारण चालक निकल न सका
हादसे में फाजिल्का की ओर जा रहे ट्रक का चालक केबिन में ही फंस गया और आग की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरे ट्रक के चालक को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए उसे किसी तरह बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। हादसे के कारण मार्ग पर लंबा जाम लग गया और कई घंटों तक यातायात बाधित रहा।
यह भी पढ़ें- पुलिस चौकी के बाहर युवती ने खुद को लगाई आग; बड़ी वजह आई सामने, मोहाली के DC-SSP से रिपोर्ट तलब
हादसे के कारणों की जांच शुरू
दमकल कर्मी शुभम बजाज ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। पांच दमकल गाड़ियों की मदद से आग को नियंत्रित किया गया। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है।
जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक सेवक सिंह के अनुसार प्रारंभिक जांच में दोनों ट्रकों की आपसी टक्कर सामने आई है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- डिपोर्ट युवाओं से खुलेंगे डंकी रूट के राज, पंजाब पुलिस की सख्त पूछताछ; एजेंट नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा
