आईसीएसई और आईएससी नतीजे जारी, जालंधर की छात्राओं का जलवा, दसवीं में टॉप तीनों स्थान एक ही स्कूल के नाम
आईसीएसई और आईएससी के नतीजे जारी हुए। जालंधर के एक स्कूल की छात्राओं ने दसवीं में पहले तीन स्थान हासिल ...और पढ़ें

परिणाम घोषित होने के बाद खुशी व्यक्त करते हुए विद्यार्थी।
HighLights
आईसीएसई दसवीं और आईएससी बारहवीं के परिणाम जारी।
सेंट जोसेफ गर्ल्स स्कूल की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन।
दसवीं में तनाया, श्रेया, कृष्ण ने शीर्ष स्थान पाए।
जागरण संवाददाता, जालंधर। आईसीएसई दसवीं और आईएससी बारहवीं के परीक्षा परिणाम जारी होते ही जालंधर में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस बार सेंट जोसेफ गर्ल्स स्कूल कैंट रोड की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दसवीं कक्षा में पहले तीनों स्थान अपने नाम किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तनाया ने 495 अंक हासिल कर 99 प्रतिशत के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं श्रेया सोनिक ने 491 अंक और 98.2 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर कृष्ण वर्मा रहीं, जिन्होंने 490 अंक और 98 प्रतिशत प्राप्त किए। एक ही स्कूल की छात्राओं द्वारा शीर्ष तीन स्थान हासिल करना बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें- पुलिस चौकी के बाहर युवती ने खुद को लगाई आग; बड़ी वजह आई सामने, मोहाली के DC-SSP से रिपोर्ट तलब
विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
बारहवीं कक्षा के परिणाम भी संतोषजनक रहे। जैस्मिन ने 94.75 प्रतिशत अंक लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि दानिश ने 92.5 प्रतिशत और सुहान ने 91.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इन परिणामों ने स्कूल और शहर का नाम रोशन किया है।
विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने छात्रों की इस सफलता पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। अभिभावकों ने भी बच्चों की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया। उनका कहना है कि निरंतर मेहनत और समय प्रबंधन से बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- डिपोर्ट युवाओं से खुलेंगे डंकी रूट के राज, पंजाब पुलिस की सख्त पूछताछ; एजेंट नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा
वेबसाइट से चैक करें परिणाम
इस बीच परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्र परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। काउंसिल के आधिकारिक पोर्टल cisce.org पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा DigiLocker के जरिए UID और इंडेक्स नंबर का इस्तेमाल कर कक्षा 10 और कक्षा 12 का स्कोरकार्ड देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा परिणाम जारी होने के साथ ही अब छात्रों के सामने आगे की पढ़ाई और करियर को लेकर नई राहें खुल गई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय छात्रों को सोच-समझकर विषय और क्षेत्र का चयन करना चाहिए, ताकि भविष्य में बेहतर अवसर मिल सकें।
