विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कपूरथला में लेडिस गारमेंट्स की दुकान बनी जासूसी अड्डा, सेना की जानकारी पाकिस्तान भेजने वाले गिरफ्तार

Published: Thu, 30 Apr 2026 05:24 PM (IST)

कपूरथला में दुकान की आड़ में सेना क्षेत्र की जासूसी करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार हुए हैं। वे कैमरों से ...और पढ़ें

कपूरथला के एसएसपी गौरव तुरा घटना की जानकारी नहीं।

कपूरथला के एसएसपी गौरव तुरा घटना की जानकारी नहीं।

HighLights

  1. कपूरथला में बड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ।

  2. लेडीज गारमेंट्स की दुकान से सेना की जानकारी भेजी।

  3. दो आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान खुफिया एजेंसी से जुड़े थे।

जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब में जासूसी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। कपूरथला पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रहे थे। आरोप है कि ये दोनों भारतीय सेना से जुड़े संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी कर उनकी जानकारी पाकिस्तान भेज रहे थे।

कपूरथला के एसएसपी गौरव तुरा ने जालंधर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपित फिरोजपुर के रहने वाले हैं। उनकी पहचान संदीप सिंह उर्फ सोनू निवासी छांगा खुर्द थाना ममदोट जिला फिरोजपुर और सोना निवासी दोना मत्तड थाना लखों के बहिराम जिला जालंधर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- 'क्यों लिया गया यह फैसला?', अमृतपाल सिंह से NSA हटाने पर भड़के कांग्रेस सांसद रंधावा; सरकार से मांगा जवाब

सवा महीने पहले किराए पर ली थी दुकान

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपितों ने करीब सवा महीने पहले कपूरथला के कांजली रोड पर एक दुकान किराए पर ली थी। उन्होंने वहां लेडिस गारमेंट्स का कारोबार शुरू किया, ताकि किसी को उन पर शक न हो। दुकान के बाहर और आसपास सुरक्षा के नाम पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।

जांच में सामने आया है कि इन कैमरों के जरिए सेना क्षेत्र की गतिविधियों की रिकॉर्डिंग की जा रही थी। यह फुटेज पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों को भेजी जा रही थी। पुलिस के अनुसार एक महीने के भीतर करीब 25 हजार से अधिक फुटेज भेजी गई है, जो इस मामले की गंभीरता को दर्शाती है।

यह भी पढ़ें- फिरोजपुर फाजिल्का मार्ग पर हुआ भीषण हादसा, दो ट्रकों में टक्कर के बाद लगी आग; चालक कैबिन में फंस जिंदा जला

पहले भी नशा तस्करी में आरोपित हो चुका गिरफ्तार

यह भी सामने आया है कि आरोपित संदीप सिंह पहले से ही नशा तस्करी के मामले में वांछित था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में तीन अन्य आरोपितों की भी पहचान की गई है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क का दायरा कितना बड़ा है और किन-किन स्थानों से जानकारी एकत्र कर भेजी जा रही थी।

यह भी पढ़ें- आईसीएसई और आईएससी नतीजे जारी, जालंधर की छात्राओं का जलवा, दसवीं में टॉप तीनों स्थान एक ही स्कूल के नाम