विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संगरूर के 44 खरीद केंद्रों पर 43 हजार एमटी धान खरीदा

By JagranEdited By:
Published: Mon, 15 Oct 2018 07:36 PM (IST)

संगरूर जिले में धान की खरीद के लिए 209 खरीद केंद्र स्थापित किए हैं, लेकिन अभी तक मात्र

संगरूर के 44 खरीद केंद्रों पर 43 हजार एमटी धान खरीदा
संगरूर के 44 खरीद केंद्रों पर 43 हजार एमटी धान खरीदा

जागरण संवाददाता, संगरूर : जिले में धान की खरीद के लिए 209 खरीद केंद्र स्थापित किए हैं, लेकिन अभी तक मात्र 83 खरीद केद्रों में ही धान की आमद हुई है। इन खरीद केंद्रों में सरकारी खरीद एजेंसियों ने मात्र 44 खरीद केद्रों पर ही बोली आरंभ हो पाई है। 14 अक्टूबर तक खरीद केंद्रों में 60635 मीट्रिक टन धान की आमद हुई है, जिसमें से सरकारी खरीद एजेंसियों ने 43351 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। पनसप ने 15395 मीट्रिक टन, मार्कफेड ने 8 हजार 600 मीट्रिक टन, पनग्रेन ने 8 हजार 75 मीट्रिक टन, पंजाब वेयरहाउस ने 2 हजार 672 मीट्रिक टन, पंजाब एग्रो ने 8 हजार 449 मीट्रिक टन व व्यापारियों ने 12 हजार 348 मीट्रिक टन धान की खरीद कर ली है। खरीदी गई 43351 मीट्रिक टन धान में से अभी भी अनाज मंडियों में 34927 मीट्रिक टन अनाज मंडियों में लि¨फ्टग का इंतजार कर रहा है। तुरंत लि¨फ्टग के दावे अनाज मंडियों में खोखले साबित हो रहा हैं, जिस कारण मंडियों में बोरियों के अंबार लग चुके हैं व किसानों को अपनी फसल रखने में आने वाले दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।