विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संगरूर बस हादसा: पंजाब मुख्यमंत्री मान ने व्यक्त किया शोक, हादसे में मारे गए लोगों और घायलों की लिस्ट जारी

Published: Wed, 11 Nov 2026 11:46 AM (IST)

संगरूर में बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर हुए पीआरटीसी बस एक्सीडेंट को लेकर सीएम मान ने शोक व्यक्त किया है। वहीं ...और पढ़ें

घटना में क्षतिग्रस्त बस और सीएम भगवंत मान।

घटना में क्षतिग्रस्त बस और सीएम भगवंत मान।

HighLights

  1. संगरूर में पीआरटीसी बस हादसे में तीन यात्रियों की मौत।

  2. मुख्यमंत्री मान ने दुख व्यक्त कर मुफ्त इलाज के निर्देश दिए।

  3. हादसे का कारण बस की तेज रफ्तार बताया जा रहा है।

जागरण संवाददाता, संगरूर। पंजाब के संगरूर से सुबह सवारियां लेकर चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई पीआरटीसी की एक बस मुख्यमंत्री आवास से एक किलोमीटर की दूरी पर बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। ओवरब्रिज के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज से टकरा गई और सड़क किनारे खतानों में उतर गई।

इस हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। सीएम भगवंत मान ने इस हादसे को लेकर दुख जाहिर किया है। सीएम भगवंत मान ने अपने इंटरनेट अकाउंट पर पोस्ट साझा कर कहा-

संगरूर में PRTC बस के हुए दर्दनाक हादसे की खबर बेहद दुखद है... हादसे में 3 कीमती जानों का नुकसान हुआ है और 24 घायलों में से 15 को बेहतर इलाज के लिए पटियाला रेफर किया गया है... प्रशासन को सभी के मुफ्त इलाज के निर्देश दिए हैं... परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे और परिवारों को यह दुख सहन करने की शक्ति दे... घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं...

यह भी पढ़ें- पंजाब के संगरूर में सीएम आवास के पास सड़क हादसा, ओवरब्रिज से टकराकर पलटी PRTC की बस; 3 लोगों की मौत और 25 घायल

13 मरीजों की हालत गंभीर

घायलों में सिविल अस्पताल संगरूर लाया गया जहां से 13 की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी घायलों का उपचार स्थानीय सिविल अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, पीआरटीसी की यह बस सुबह धुरी से चंडीगढ़ के लिए निकली। संगरूर बस स्टैंड से सवारियां लेकर पटियाला की तरफ रवाना हुई थी।

संगरूर बायपास ओवरब्रिज के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई। पहले बस ओवरब्रिज से टकराई और इसके बाद सड़क किनारे खतानों में उतर गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से बचाव कार्य शुरू करवाया। एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को तुरंत नजदीकी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण

पुलिस अधिकारी मेहर सिंह ने बताया कि हादसे का शिकार हुई बस पीआरटीसी की थी और सुबह बस में काफी यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि हादसे के समय मौसम साफ था और धुंध नहीं थी। शुरुआती जानकारी और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं, सिविल अस्पताल के एसएमओ डणै. विनोद कुमार ने बताया कि हादसे के बाद घायल यात्रियों को अस्पताल लाया गया था। इनमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। उनके शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। गंभीर रूप से घायल 13 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें- पंजाब में नहीं थम रहा पराली का धुआं, अब तक 5002 मामले आए सामने; 1155 किसानों पर FIR और ₹80 लाख का जुर्माना

अस्पताल ने घायलों की सूची की जारी

घायल यात्रियों के नाम-

  1. चंदनदीप सिंह (PRTC बस ड्राइवर) - पुत्र मिट्ठू सिंह, आयु 35 वर्ष, निवासी पुन्नावाल (धूरी)
  2. दविंदर सिंह (बस कंडक्टर) - पुत्र सोहन सिंह, निवासी धूरी
  3. हरकरण सिंह - पुत्र अवतार सिंह, आयु 17 वर्ष
  4. वंदना - पत्नी विकास, आयु 28 वर्ष
  5. रमनदीप - पत्नी अवतार सिंह, आयु 40 वर्ष
  6. प्रभजोत - पुत्री सिमरनजीत सिंह, आयु 20 वर्ष
  7. रोशनी - पुत्री विकास, आयु 16 वर्ष, निवासी थलेसा
  8. विनय कुमार - पुत्र पवन, निवासी थलेस बाग कालोनी, संगरूर
  9. बाला - पुत्री राकेश कुमार, निवासी धूरी
  10. वरिंदर सिंह - पुत्र गुरदीप सिंह, आयु 36 वर्ष
  11. भूपिंदर कौर - पत्नी गुरधयान सिंह, आयु 53 वर्ष
  12. राजविंदर सिंह - पुत्र प्रकाश सिंह, आयु 39 वर्ष
  13. रवनीत कौर - पुत्री प्रगट सिंह, आयु 32 वर्ष, निवासी मुल्लोवाल
  14. नेहा - पत्नी रामनिवास, आयु 35 वर्ष
  15. अमृतपाल कौर - पुत्री प्रगट सिंह
  16. लखबीर सिंह - पुत्र हरप्रीत सिंह, निवासी किशनपुरा, संगरूर
  17. सपिंदर कौर - पत्नी गुरजंट सिंह, आयु 29 वर्ष
  18. वीरेंद्र सिंह - पुत्र सोहन सिंह, निवासी खिलरियां
  19. कमलजीत सिंह - पुत्र भूपेंद्र सिंह, आयु 35 वर्ष
  20. प्रभजोत कौर - पुत्री गुरदीप सिंह, आयु 19 वर्ष
  21. अविजोत - पुत्र गुरदीप सिंह
  22. दिलप्रीत सिंह - पुत्र हरविंदर सिंह, आयु 20 वर्ष
  23. सतनाम सिंह - पुत्र तेजा सिंह, आयु 50 वर्ष
  24. गुरध्यान सिंह - पुत्र मनजीत सिंह, आयु 37 वर्ष
  25. प्रभजोत - पुत्र अवतार सिंह, आयु 12 वर्ष
  26. वीरइंद्र सिंह - पुत्र हरबंस सिंह, निवासी शेरों

हादसे में राजविंदर कौर पत्नी गुरदीप सिंह निवासी फतेहगढ़ छन्ना आयु 30 वर्ष, नरिंदर कौर पत्नी अजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर 8 धूरी, मनजीत सिंह 64 पुत्र गुरबचन सिंह निवासी थलेसां प्राइवेट बस ड्राइवर की मौत हो गई। डीएसपी संगरूर दलबीर सिंह ने बताया कि संगरूर निवासी विनय कुमार के बयानों के आधार पर बस ड्राइवर चंदनदीप सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather Today: रात के तापमान में गिरावट जारी, कल से बारिश के बने आसार; लुधियाना में AQI पहुंचा 300 पार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।