पंजाब के संगरूर में सीएम आवास के पास सड़क हादसा, ओवरब्रिज से टकराकर पलटी PRTC की बस; 3 लोगों की मौत और 10 घायल
संगरूर से चंडीगढ़ जा रही पीआरटीसी बस मुख्यमंत्री आवास के पास बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे ...और पढ़ें

दुर्घटना के बाद हादसाग्रस्त बस (जागरण फोटो)
HighLights
पीआरटीसी बस संगरूर से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई थी
बस ओवरब्रिज से टकराकर सड़क किनारे खतानों में पलट गई
हादसे में तीन लोगों की मौत, दस गंभीर रूप से घायल हुए
जागरण संवाददाता, संगरूर। पंजाब के संगरूर से बुधवार की सुबह सवारियां लेकर रवाना हुई पीआरटीसी की एक बस मुख्यमंत्री आवास से कुछ किलोमीटर की दूरी पर बठिंडा चंडीगढ़ नेशनल हाईवे समीप भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई।
ओवरब्रिज के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई और सड़क किनारे खतानों में उतर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्शन भर से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में सिविल अस्पताल संगरूर लाया गया जहां से 10 की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी घायलों का उपचार स्थानीय सिविल अस्पताल में चल रहा है।
संगरूर से चंडीगढ के लिए रवाना हुई थी बस
जानकारी के अनुसार, पीआरटीसी की यह बस सुबह संगरूर से सवारियां लेकर रवाना चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में ओवरब्रिज के पास बस अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई। पहले बस ओवरब्रिज से टकराई और इसके बाद सड़क किनारे खतानों में पलट गई।
-1794367435774.webp)
संगरूर के सिविल अस्पताल से पटियाला रेफर किया जा रहे बस के यात्री
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से बचाव कार्य शुरू करवाया। एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को तुरंत नजदीकी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

संगरूर सिविल अस्पताल से पटियाला रेफर किया जा रहे घायल यात्री।
पुलिस अधिकारी मेहर सिंह ने बताया कि हादसे का शिकार हुई बस पीआरटीसी की थी और सुबह बस में काफी यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि हादसे के समय मौसम साफ था और धुंध नहीं थी। शुरुआती जानकारी और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संगरूर सरकारी अस्पताल में उपचार अधिनियम बस सवारी यात्री।
तीन लोगों की मौत
वहीं, सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि हादसे के बाद घायल लोगों को अस्पताल लाया गया था। इनमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। उनके शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। गंभीर रूप से घायल 10 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया है। इस संबंध में पटियाला प्रशासन को भी सूचित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि बाकी 11 घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में जारी है। उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।