विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Punjab Weather Today: रात के तापमान में गिरावट जारी, कल से बारिश के बने आसार; लुधियाना में AQI पहुंचा 300 पार

Published: Wed, 11 Nov 2026 06:00 AM (IST)

पंजाब में रातों के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। आज मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कल से बारिश ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन के तापमान में बदलाव देखने को नहीं मिला, लेकिन रात के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग चंडीगढ़ की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार कल से राज्य के कुछ जिलों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर देखने को मिल सकता है। जिसके चलते अगले दो दिन बारिश देखने को मिल सकती है। 

मौसम विभाग की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार कल व उससे बाद बारिश को लेकर अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन छुट-पुट बारिश के आसार हैं। वहीं मंगलवार दिन के तापमान में काेई बदलाव देखने को नहीं मिला, लेकिन रात के तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

इसी बीच राज्य में प्रदूषण सांसें घोंट रहा है। राज्य के अधिकर शहर ओरेंज कैटेगरी में हैं, लेकिन लुधियाना के हालात अधिक खराब हैं और वहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) रेड कैटेगरी में दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- Punjab Mandi Bhav: सर्राफा बाजार में लुढ़की सोना-चांदी की कीमतें, मंडियों में अनाज व दाल-दलहन के भाव हुए जारी

पंजाब के शहरों में हालात बिगढ़े

शहर AQI स्तर
अमृतसर 268
जालंधर 248
खन्ना 244
लुधियाना 314
मंडी गोबिंदगढ़ 255
पटियाला 206

पंजाब में आने वाले दिन तापमान सामान्य रहेगा

10 नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक पंजाब में किसी भी प्रकार की भारी मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। आगामी 5 दिनों के दौरान राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और तापमान सामान्य रहने की संभावना है। आज मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 12 और 13 नवंबर को राज्य में कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। पूरे सप्ताह राज्य में किसी भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। 

यह भी पढ़ें- 'वारिस पंजाब दे' के राजनीतिक दल बनने पर क्यों लगा ब्रेक? चुनाव आयोग ने HC में बताई वजह

तापमान सामान्य के करीब दर्ज

मौसम केंद्र चंडीगढ़ द्वारा जारी पंजाब के अधिकतम तापमान के आंकड़ों के अनुसार, औसत अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है और यह सामान्य के करीब बना हुआ है। इस दौरान राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान पटियाला में 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.0 डिग्री रहा। इसके अलावा अमृतसर में तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 30 डिग्री सेल्सियस और बठिंडा में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा गुरदासपुर में तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 31.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें- छठ पूजा पर रेलवे की खास तैयारी, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए फिरोजपुर मंडल चला रहा 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।