विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पूजा पर रेलवे की खास तैयारी, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए फिरोजपुर मंडल चला रहा 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Published: Tue, 10 Nov 2026 05:45 PM (IST)

छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे के फिरोजपुर मंडल द्वारा पंद्रह जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिनमें सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।

ये प्रतीकात्म्क तस्वीर है।

ये प्रतीकात्म्क तस्वीर है।

HighLights

  1. फिरोजपुर मंडल ने 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाईं।

  2. यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा हेतु वार रूम स्थापित।

  3. डिजिटल भुगतान और धैर्य बनाए रखने की अपील।

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर। छठ पूजा पर यात्रियों की भारी भीड़ को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए रेलवे ने कमर कस ली है। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा और मांग को ध्यान में रखते हुए नियमित ट्रेनों के अलावा पंद्रह जोड़ी यानी कुल तीस त्योहार स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है।

9 नवंबर 2026 को चार स्पेशल ट्रेनें संचालित की गईं। इनमें अमृतसर-छपरा 04638, छेहरटा-मुजफ्फरपुर 04640, लुधियाना-सहरसा 04656 और लुधियाना-पूर्णिया 04660 शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- विक्रमशिला से अंग एक्सप्रेस तक 'नो रूम': भागलपुर रूट की ट्रेनों में टिकट के लिए हाहाकार, स्पेशल भी फुल

मंगलवार को तीन स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। लुधियाना-सहरसा 04658, लुधियाना-दरभंगा 04662 और फिरोजपुर कैंट-पटना 04616 का संचालन किया जा रहा है।

कल, 11 नवंबर से चार ट्रेनें चलेंगी। लुधियाना-दरभंगा 04662 सुबह 06:30 बजे, अमृतसर-जयनगर 04652 सुबह 10:55 बजे, लुधियाना-सहरसा 04656 शाम 17:35 बजे और अमृतसर-कोलकाता 04624 रात 20:10 बजे रवाना होगी। मंडल ने यात्रियों से इन स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- छठ पूजा पर बिहार-यूपी जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली-NCR के स्टेशनों से चलेंगी 31 स्पेशल ट्रेनें

वार रूम किए गए स्थापित

फिरोजपुर स्थित मंडल कार्यालय के वार रूम से अमृतसर, जालंधर सिटी, लुधियाना और ढंढारी कलां रेलवे स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए ट्रेनों और भीड़ की स्थिति पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं, ताकि यात्रियों को सुरक्षित उनकी मंजिल तक पहुंचाया जा सके।

रेलवे ने यात्रियों से संयम और धैर्य बनाए रखने की अपील की है। यात्रियों से ज्वलनशील पदार्थ और भारी सामान लेकर यात्रा न करने तथा सुविधाजनक यात्रा के लिए डिजिटल भुगतान को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया गया है।

यह भी पढ़ें- छठ महापर्व पर ट्रेनों में भारी मारामारी: टिकटों में ‘नो रूम’, स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।