विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विक्रमशिला से अंग एक्सप्रेस तक 'नो रूम': भागलपुर रूट की ट्रेनों में टिकट के लिए हाहाकार, स्पेशल भी फुल

Published: Tue, 10 Nov 2026 02:50 PM (IST)

भागलपुर से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में कंफर्म टिकटों के लिए मारामारी है, जिसमें विक्रमशिला व लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में रिग्रेट की स्थिति है।

भागलपुर रूट की ट्रेनों में टिकट के लिए हाहाकार, स्पेशल भी फुल

भागलपुर रूट की ट्रेनों में टिकट के लिए हाहाकार, स्पेशल भी फुल

HighLights

  1. विक्रमशिला व लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में टिकट रिग्रेट।

  2. अंग व सूरत एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में लंबी वेटिंग।

  3. त्योहार स्पेशल ट्रेनों में भी कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। विक्रमशिला एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, भागलपुर-यशवंतपुर अंग एक्सप्रेस व सूरत एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी की ट्रेनों में कंफर्म टिकटों के लिए मारामारी की स्थिति है।

विक्रमशिला एक्सप्रेस व लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में रिग्रेट की स्थिति है, जबकि अन्य सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। स्लीपर से एसी क्लास तक के कोच में 57 से 183 तक वेटिंग है।

हालांकि, त्योहारों में भीड़ को कम करने और यात्रियों की सुविधा के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेनें भी चलाने की घोषणा की गई हैं।

स्पेशल ट्रेनों के चलने से लोगों की परेशानी कम होने के साथ कंफर्म टिकट के लिए जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी, लेकिन दिल्ली से भागलपुर तक चलने वाली त्योहार स्पेशल में भी यही स्थिति है। कंफर्म टिकट के लिए मारामारी है।

ट्रेनों में बर्थ की स्थिति:

  • भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल विक्रमशिला एक्सप्रेस में सभी श्रेणी में 22 नवंबर तक रिग्रेट की स्थिति है, जबकि आनंद विहार से भागलपुर आने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस में 13 नवंबर तक नो रूम है।
  • अप अंग एक्सप्रेस में भागलपुर से 23 दिसंबर तक और यशवंतपुर से अगले साल 02 जनवरी तक लंबी वेटिंग चल रही है। हालांकि, डाउन अंग एक्सप्रेस में यशवंतपुर से 07 नवंबर से 19 दिसंबर तक फुल है। बर्थ उपलब्ध नहीं है।
  • भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस में भागलपुर से 21 दिसंबर तक और सूरत से 08 दिसंबर तक लंबी वेटिंग चल रही है।
  • भागलपुर से लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में 24 नवंबर तक और लोकमान्य तिलक से एलटीटी एक्सप्रेस में 17 नवंबर तक रिग्रेट की स्थिति है।
  • भागलपुर से आनंद विहार के लिए दो त्योहार स्पेशल चल रही हैं। आनंद विहार से लंबी वेटिंग है। कंफर्म टिकट के लिए मारामारी है।

यह भी पढ़ें- छठ महापर्व पर ट्रेनों में भारी मारामारी: टिकटों में ‘नो रूम’, स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद

यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: 1 जनवरी से बदल रहे सप्तक्रांति, श्रमजीवी और मगध समेत 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।