विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: 1 जनवरी से बदल रहे सप्तक्रांति, श्रमजीवी और मगध समेत 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर

Published: Tue, 10 Nov 2026 07:00 AM (IST)

रेलवे ने अगले साल जनवरी से 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदलने का निर्णय लिया है। इस बदलाव में बिहार, ...और पढ़ें

रेलवे का बड़ा फैसला: जनवरी से 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर में बदलाव

रेलवे का बड़ा फैसला: जनवरी से 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर में बदलाव

HighLights

  1. रेलवे अगले साल जनवरी से 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदलेगा।

  2. गरीब रथ, सप्तक्रांति, मगध एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें प्रभावित होंगी।

  3. नए नंबरों से परिचालन 1 जनवरी 2027 से प्रभावी होगा।

जागरण संवाददाता, पटना। रेलवे ने अगले साल जनवरी से 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदलने का निर्णय लिया है। पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार, अलग-अलग तारीखों से इन ट्रेनों का परिचालन नए नंबरों से होगा।

इस बदलाव में बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों को जोड़ने वाली गरीब रथ, सप्तक्रांति, कर्मभूमि, अंत्योदय, ब्लैक डायमंड, श्रमजीवी, जनशताब्दी और मगध एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।

मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस का नंबर 12557 से बदलकर 15577 और वापसी में 12558 से 15578 होगा। दोनों एक जनवरी से चलेंगी।

इसी तरह हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस 22387 की जगह 13387 और धनबाद-हावड़ा 22388 की जगह 13388 नंबर से चलेगी।

राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस 12391 के बजाय 13291 और वापसी में 12392 के बजाय 13292 नंबर से चलेगी।

पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस का नया नंबर 13265 और रांची-पटना का 13266 होगा।

मगध एक्सप्रेस में इसलामपुर-नई दिल्ली का नंबर 20801 से बदलकर 18633 तथा वापसी में 20802 से बदलकर 18634 होगा। ये सभी बदलाव एक जनवरी 2027 से प्रभावी होंगे।

गरीब रथ, कर्मभूमि और अंत्योदय के नंबर भी बदलेंगे

मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीब रथ 8 जनवरी से 12211 के बजाय 14031 और आनंद विहार-मुजफ्फरपुर गरीब रथ 6 जनवरी से 12212 के बजाय 14032 नंबर से चलेगी।

रक्सौल-लोकमान्य तिलक कर्मभूमि 7 जनवरी से 15545 और वापसी में लोकमान्य तिलक-रक्सौल 2 जनवरी से 15546 नंबर से चलेगी।

सहरसा-अमृतसर गरीब रथ 7 जनवरी से 14693 और अमृतसर-सहरसा 6 जनवरी से 14694 नंबर से चलेगी। दरभंगा-जालंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस 2 जनवरी से 15541 और वापसी में 3 जनवरी से 15542 नंबर से परिचालित होगी।

पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 3 जनवरी से 13255 और वापसी में 4 जनवरी से 13256 नंबर से चलेगी। कटिहार-टाटा एक्सप्रेस 1 जनवरी से 18188 तथा टाटा-कटिहार 2 जनवरी से 18187 नंबर से चलेगी।

पटना-एरणाकुलम एक्सप्रेस 1 जनवरी से 16360 और एरणाकुलम-पटना 4 जनवरी से 16359 नंबर से परिचालित होगी।

यह भी पढ़ें- डीडीयू से सासाराम होते हुए गया के लिए दौड़ीं 2 स्पेशल ट्रेनें, हजारों यात्रियों का सफर हुआ आसान

यह भी पढ़ें- छठ पर साहिबगंज से भागलपुर के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।