विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पर साहिबगंज से भागलपुर के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

Published: Mon, 09 Nov 2026 07:56 PM (IST)

छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने भागलपुर और साहिबगंज के बीच स्पेशल ...और पढ़ें

छठ पर साहिबगंज से भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेन।

छठ पर साहिबगंज से भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेन।

HighLights

  1. छठ के लिए साहिबगंज-भागलपुर विशेष ट्रेन।

  2. 11 से 14 नवंबर और 20 नवंबर 2026 तक परिचालन।

  3. यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगी, सभी स्टेशनों पर रुकेगी।

संवाद सहयोगी, साहिबगंज। छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्वी रेलवे ने साहिबगंज और भागलपुर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस विशेष ट्रेन का परिचालन 11 नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक तथा 20 नवंबर को किया जाएगा।

इससे पर्व के दौरान दोनों शहरों के बीच सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। संख्या 03453 साहिबगंज-भागलपुर स्पेशल साहिबगंज स्टेशन से शाम 5:00 बजे रवाना होगी और शाम 6:45 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 03454 भागलपुर-साहिबगंज स्पेशल भागलपुर से रात 8:00 बजे प्रस्थान करेगी और रात 10:00 बजे साहिबगंज पहुंचेगी।

यह विशेष ट्रेन साहिबगंज और भागलपुर के बीच दोनों दिशाओं में पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रेलवे के इस निर्णय से छठ के दौरान घर आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी और नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- साहिबगंज में टेंट हाउस संचालक की गोली मारकर हत्या, झारखंड पुलिस के दो जवान गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- व्हीलचेयर देखकर छलक उठीं बुजुर्ग सुमी की आंखें, चेहरे पर लौटी मुस्कान; Pathna BDO ने दिखाई मानवीय संवेदना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।