विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Farmers Protest: महापंचायत से तय होगी आर-पार की लड़ाई, आज 2 लाख से ज्यादा किसानों को संबोधित करेंगे डल्लेवाल

Published: Sat, 04 Jan 2025 07:00 AM (IST)

Farmers Protest पंजाब के संगरूर में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानून बनाने की मांग को लेकर किसान नेता ...और पढ़ें

मोगा और टोहना में आज किसानों की होगी महापंचायत (जागरण फोटो)
मोगा और टोहना में आज किसानों की होगी महापंचायत (जागरण फोटो)

HighLights

  1. किसान आंदोलन की राष्ट्रीय महापंचायत आज
  2. 2 लाख से ज्यादा किसानों के पहुंचने का अनुमान
  3. किसान नेता डल्लेवाल करेंगे किसानों को संबोधित

जागरण संवाददाता, संगरूर। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानून बनाने की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आह्वान पर शनिवार को यहां किसानों की महापंचायत होने जा रही है।

महापंचायत में लगभग दो लाख किसानों के पंजाब सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचने की संभावना है। संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक व किसान मजदूर मोर्चा के सांझा फोरम की ओर से राष्ट्रीय किसान महापंचायत की तैयारी पूरी कर ली गई है।

किसान महापंचायत शनिवार सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी जिसमें देशभर से किसान नेता एवं सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक शख्सियतें व लोक कलाकार पहुंचेंगे। किसान नेताओं ने कहा कि मोर्चे की पहली ट्राली (पंजाब की ओर) एवं अंतिम ट्राली (हरियाणा की ओर) के बीच स्थान पर स्टेज बनाई गई है।

उसी स्टेज से डल्लेवाल किसानों को संबोधित करेंगे और किसानों से वहीं मिलेंगे। किसान संगठनों अनुसार महापंचायत में लगभग दो लाख किसान व उनके पारिवारिक सदस्य पहुंचेंगे।

5 किमी के दायरे में लाउडस्पीकर

डल्लेवाल का संदेश उनकी इच्छा के अनुसार मौजूद उपस्थिति तक पहुंचाने के लिए 5 किलोमीटर के दायरे में हर 100 मीटर की दूरी पर स्थित पोल पर लाउडस्पीकर लगाए गए हैं।

इसके साथ ही किसान संगठनों के झंडों को भी इन पोल्स लगाया गया है। एक और जहां महापंचायत की इस तैयारी को फाइनल टच देने की प्रक्रिया देर रात तक जारी रही, वहीं किसान संगठनों द्वारा मोर्चा स्थल पर पहरेदारी की जा रही है।

इस संदर्भ में संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के प्रवक्ता गुरदीप सिंह चहल ने कहा कि उनके नेता की इच्छा अनुसार यह आयोजन किया जा रहा है और इस संबंध में कोई-कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही। उधर, डल्लेवाल का आमरण अनशन शुक्रवार को 39वें दिन जारी रहा।

प्रशासन शुक्रवार को भी उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट लेने के लिए राजी नहीं पाया। डॉक्टरों ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर कहा कि जब भी डल्लेवाल अपने पैरों पर खड़े होने का प्रयास करते हैं तो उनका ब्लड प्रेशर बहुत अधिक कम हो जाता है, ऐसे में शनिवार को उन्हें महापंचायत की स्टेज पर ले जाते समय सभी मेडिकल एहतियात बरते जाएंगे।

डल्लेवाल ने मेडिकल ट्रीटमेंट लेने से किया इनकार

मेडिकल स्पेशलिस्ट की एक टीम ने आंदोलनकारी किसान नेता के स्वास्थ्य की जांच की और उनके रक्त के नमूने लिए। डाक्टरों ने किसान नेता को बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है इसलिए उन्हें ठीक होने के लिए तुरंत जरूरी ट्रीटमेंट कराने का आग्रह किया। डल्लेवाल ने मेडिकल ट्रीटमेंट लेने से फिर इनकार कर दिया।

डल्लेवाल के स्वास्थ्य की निरंतर देखभाल के लिए पंजाब सरकार द्वारा राजिंदरा मेडिकल कालेज व माता कौशल्या अस्पताल पटियाला की मेडिकल टीम पहले ही तैनात गया है।

पंजाब सरकार की मेडिकल टीमें मोर्चा स्थल पर हैं और दो एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एम्बुलेंस भी 24 घंटे सातों दिन (चौबीस घंटे) मौजूद हैं। संगरूर के डीएसपी परमिंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि महापंचायत को देखते हुए जिले में कोई अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध नहीं किए गए हैं। 

यह भी पढ़ें- MSP लागू करने का खर्चा 21 हजार करोड़, किसानों की समस्या का निकलेगा समाधान? एक्सपर्ट की राय लेगी SC की कमेटी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।