विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Accident: पंजाब में सड़क हादसा, कार और बाइक की जोरदार टक्‍कर; पिता और तीन साल के मासूम की दर्दनाक मौत

Published: Mon, 08 Jul 2024 02:25 PM (IST)

Punjab Accident पंजाब में बिलासपुर निवासी पिता और उसके तीन साल के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। कार ने ...और पढ़ें

सड़क हादसे पर होमगार्ड एसोसिएशन ने भी दुख जताया
सड़क हादसे पर होमगार्ड एसोसिएशन ने भी दुख जताया

HighLights

  1. मोटरसाइकिल को स्विफ्ट कार ने मार दी टक्‍कर
  2. हिमाचल के बिलासपुर जा रहा था परिवार

जागरण संवाददाता, आनंदपुर साहिब (रूपनगर)। पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब में हुए सड़क हादसे में बिलासपुर के गृहरक्षक और उनके साढ़े तीन साल के बेटे की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी घायल हुई है। श्री आनंदपुर साहिब-माता श्री नयना देवी मार्ग पर शनिवार रात एक मोटरसाइकिल को स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी।

परिवार के साथ गांव जा रहे थे रतन लाल

हवलदार अमनदीप सिंह ने बताया कि रात करीब 11 बजे श्री आनंदपुर साहिब की ओर से मोटरसाइकिल पर गुरपाल सिंह पिता रतन लाल निवासी नीला जिला बिलासपुर अपनी पत्नी व दो बेटों के साथ गांव जा रहे थे। तभी आगे से आ रही स्विफ्ट कार (एचपी 20 ई 8211) ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें गुरपाल सिंह व उनके बड़े बेटे को गंभीर चोटें आईं। पत्नी व छोटा बेटा भी घायल हैं।

मासूम बेटे की हुई मौत

घायलों को स्थानीय भाई जेता जी सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने गुरपाल सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआइ रेफर कर दिया, जबकि साढ़े तीन साल के बड़े बेटे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: Jalandhar By Election: गैंगस्‍टर दलजीत भाना की पैरोल रद्द, भाजपा-कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग ने लिया एक्‍शन

पीजीआइ में इलाज के दौरान गुरपाल सिंह की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुरपाल सिंह बस्सी में तैनात था और चुनाव ड्यूटी लगी थी। सोमवार को गुरपाल सिंह ने हमीरपुर उपचुनाव की ड्यूटी के लिए जाना था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरपाल सिंह की साल 2020 में शादी हुई थी।

होमगार्ड एसोसिएशन ने जताया दुख

जिला होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर प्रधान विजय धर्माणी व उनकी टीम ने निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि गुरपाल बहुत ही शांत स्वाभाव का मिलनसार शख्स था। उन्होंने कहा कि जो जवान हमारे बिना ड्यूटी से घर पर होते हैं, उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से किसी भी तरह की सहायता नहीं दी जाती है। उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया है की हमारे जवानों व स्वजन को भी पेंशन का प्रविधान किया जाए।

यह भी पढ़ें: Punjab News: भाजपा नेता सुशील रिंकू ने चन्नी को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, बोले- समाज में छवि कर रहे खराब...