विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटियाला में दिल दहला देने वाली वारदात, पोते की गर्दन पर दातर रखकर दादा से लूटे मोबाइल और नकदी, आरोपी फरार

Published: Sun, 11 Oct 2026 12:23 PM (GMT+05:30)

सनौर थाना क्षेत्र के गांव नूर खेड़ियां में बाइक सवार दो बदमाशों ने रास्ते के बहाने रोककर दादा से चार वर्षीय पोता छीना और मोबाइल-पर्स लूटकर फरार हो गए।

ये AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. पटियाला में बुजुर्ग दादा से पोते को धमकाकर लूट।

  2. बदमाशों ने चार साल के मासूम को दातर से डराया।

  3. मोबाइल और नकदी लूटकर बदमाश मौके से फरार।

जागरण संवाददाता, पटियाला। पंजाब के पटियाला जिले के सनौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नूर खेड़ियां में एक मासूम को जान से मारने की धमकी देकर बुजुर्ग दादा को लूट लिया गया। बदमाशों ने एक बुजुर्ग को रास्ते में रोका। उनके चार साल के पोते को जबरन छीन लिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता बुजुर्ग अपने चार वर्षीय मासूम पोते के साथ स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। जब वे गांव नूर खेड़ियां के पास पहुंचे, तो रास्ते में बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने पहले तो बुजुर्ग से बातचीत करने और रास्ता पूछने का नाटक किया, ताकि बुजुर्ग को किसी भी तरह का शक न हो।

यह भी पढ़ें- गुरुद्वारा बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर मचा बवाल, CM मान ने की निंदा; अकाली दल की चुप्पी पर भी उठे सवाल

बातों-बातों में छीन लिया मासूम

जैसे ही बुजुर्ग ने उन्हें रास्ता बताना चाहा, तभी एक आरोपी ने अचानक अपने कपड़ों से लोहे का दातर निकाल लिया। आरोपी ने दातर लहराते हुए सीधे शिकायतकर्ता के चार वर्षीय पोते को उनकी गोद से उठा लिया और बच्चे की जान से मारने की धमकी देने लगा।

उसने बुजुर्ग से कहा कि उनके पास जो कुछ भी कीमती सामान और नकदी है, वह तुरंत उन्हें सौंप दें। अपनी जान और पोते की सुरक्षा से डरे बुजुर्ग ने बदमाशों का विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटाई।

यह भी पढ़ें- 1 घंटे की बारिश ने फाजिल्का की अनाज मंडी को बनाया तालाब: पानी में तैरती दिखी किसानों की मेहनत, धान की फसल हुई तबाह

बुजुर्ग से लूट कर आरोपी फरार

इसके बाद आरोपी बुजुर्ग का मोबाइल फोन और नकदी से भरा पर्स झपटकर मौके से फरार हो गए। हालांकि, भागने से पहले आरोपियों ने मासूम बच्चे को वहीं मौके पर ही छोड़ दिया, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- पूर्व CM के हत्यारे जगतार सिंह हवारा को नहीं मिली पैरोल, पंजाब-हरियाणा HC में सुनवाई 28 अक्टूबर तक स्थगित