विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व CM के हत्यारे जगतार सिंह हवारा को नहीं मिली पैरोल, पंजाब-हरियाणा HC में सुनवाई 28 अक्टूबर तक स्थगित

Published: Sun, 11 Oct 2026 11:35 AM (IST)

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी जगतार सिंह हवारा की बीमार मां से मिलने की पैरोल याचिका ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. जगतार हवारा की पैरोल याचिका पर सुनवाई स्थगित

  2. पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 28 अक्टूबर, 2026 को

  3. बीमार मां से मिलने की अपील पर टला फैसला

दीपक सूद, फतेहगढ़ साहिब। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे जिला फतेहगढ़ साहिब के अधीन आने वाले गांव हवारा के रहने वाले भाई जगतार सिंह हवारा ने अपनी बीमार माता से मिलने के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक नई याचिका दायर की है।

अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 28 अक्टूबर, 2026 तक के लिए मुल्तवी (स्थगित) कर दी है।

बीमार मां लिए 1 दिन की पैरोल मे सहमत हुए जगतार

दिल्ली की जेल में बंद जगतार सिंह हवारा अपनी बुजुर्ग और अस्वस्थ माता की खराब सेहत को देखते हुए परिवार और कौमी इंसाफ मोर्चा की अपील पर एक दिन की कस्टडी पैरोल पर सहमत हो गए हैं।

सीएम मान ने भी की थी पैरोल की सिफारिश

इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी उनकी माता से मुलाकात के लिए मानवीय आधार पर पैरोल दिए जाने की सिफारिश की थी। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यात्रा संबंधी औपचारिकताओं पर विचार किया जा रहा है।

हालांकि अभी औपचारिक और लिखित आदेश आना बाकी है, लेकिन हाईकोर्ट में चल रही कानूनी प्रक्रिया और आगामी 28 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई के बाद ही इस संबंध में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

लुधियाना जिले के हलवारा एयरपोर्ट पर लाया जाना था

सूत्रों के अनुसार आज जाने जगतार सिंह हवारा को दिल्ली से जहाज से लुधियाना जिले के हलवारा एयरपोर्ट पर लाया जाना था जिसके बाद एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा में कारों के काफिले में गांव हमारा पहुंचन लेकिन अब है 28 के बाद ही गांव में पहुंचेंगे जिसको लेकर गांव निवासियों की आंखें भी इस मामले पर टिकी हुई है में।

यह भी पढ़ें- पंजाब कांग्रेस में नए युग की शुरुआत! परगट सिंह की ताजपोशी आज, पायलट की मौजूदगी में लेंगे चार्ज