विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरौती न देने पर पटियाला में चली गोलियां, कार सवार पर 3 हमलावरों ने किया हमला, युवक ने की जवाबी फायरिंग

Published: Mon, 16 Nov 2026 05:53 PM (IST)

पटियाला के सफाबादी गेट में रंगदारी न देने पर दिनदहाड़े कार सवार युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। पीड़ितों द्वारा लाइसेंसी ...और पढ़ें

कार सवार पर फायरिंग करने के बाद भागते बाइक सवार सीसीटीवी में दिखे।

कार सवार पर फायरिंग करने के बाद भागते बाइक सवार सीसीटीवी में दिखे।

HighLights

  1. पटियाला में कार सवार पर तीन हमलावरों ने की फायरिंग।

  2. युवक ने लाइसेंसी हथियार से जवाबी फायरिंग कर खुद को बचाया।

  3. हमला पुरानी रंजिश और फिरौती न देने का परिणाम बताया।

जागरण संवाददाता, पटियाला। पटियाला शहर के भीड़भाड़ वाले सफाबादी गेट इलाके में दिनदहाड़े तीन हमलावरों ने कार सवार युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। अचानक हुए हमले के बाद कार सवारों ने भी लाइसेंसी हथियार से जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से गोलियां चलती देख हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

कार सवार सुखविंदर सिंह उर्फ गागू ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ घर की गली के बाहर कार में बैठा था और कहीं जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाकर खड़े तीन युवकों ने उनकी कार को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। अपनी और साथियों की जान बचाने के लिए उसने तुरंत अपना लाइसेंसी हथियार निकालकर जवाबी गोलियां चलाईं। इसके बाद हमलावर अपने हथियारों सहित मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें- लुधियाना में 2 युवकों ने एक्टिवा सवार को पेट में मारी गोली, खुद स्कूटी चलाकर घर पहुंचा घायल युवक

एक साल से मिल रही थीं धमकियां

सुखविंदर सिंह उर्फ गागू ने हमले के पीछे पुरानी रंजिश और फिरौती का मामला होने का शक जताया है। उसका आरोप है कि पिछले करीब एक साल से उसे बौबी माही और रवि माही नाम के व्यक्तियों की ओर से लगातार धमकियां दी जा रही थीं। उससे फिरौती की मांग भी की जा रही थी। गागू का दावा है कि फिरौती नहीं देने के कारण ही उस पर जानलेवा हमला करवाया गया है।

यह भी पढ़ें- गुरदासपुर में पंजाब पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, गोली लगने की आशंका

लाइसेंसी हथियार से की जवाबी फायरिंग

उसने कहा कि यदि उसके पास लाइसेंसी हथियार नहीं होता और वह समय रहते जवाबी कार्रवाई नहीं करता तो हमलावर उसे और उसके साथियों को जान से मार सकते थे।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पीड़ित के बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें- पठानकोट में हथियारों के दम पर XUV लूटी, आतंकी कनेक्शन की आशंका से हाई अलर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।