Punjab Weather: कल 12 जिलों में धुंध का यलो अलर्ट, पंजाब के तीन शहरों में हवा हुई खराब, AQI 200 पार पहुंचा
पंजाब में कल 12 जिलों में धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी बीच राज्य के अधिकतर शहरों की हवा खराब श्रेणी में पहुंच चकी है। वीरवार AQI 200 पार दर्ज किया गया।

ये AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर है।
HighLights
पंजाब के 12 जिलों में घनी धुंध का येलो अलर्ट।
राज्य के तीन शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा।
सड़क पर चलने वालों को सतर्क रहने की हिदायत।
डिजिटल डेस्क, पटियाला। पंजाब में मौसम का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है, लेकिन एक तरफ धुंध तो दूसरी तरफ प्रदूषण ने चिंताओं को बढ़ा दिया है। मौसम विभाग चंडीगढ़ की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार कल, शुक्रवार, राज्य के 12 जिलों में धुंध का असर देखने को मिलेगा। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।
वहीं दूसरी तरफ, केंद्रीय प्रदूशण कंट्रोल बोर्ड की तरफ से वीरवार, 26 नवंबर 2026, के जारी आंकड़ों के अनुसार पंजाब की आबो-हवा बिगढ़ती जा रही है। राज्य के तीन शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 200 पार बना हुआ है, जबकि चार प्रमुख शहरों में AQI 100 से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। एक मात्र रूपनगर जिला सामान्य स्थिति में है।
यह भी पढ़ें- गुरु साहिबान के चित्रों से पहचान बनाने वाले सरदार सोभा सिंह को केंद्र का सम्मान, जारी किया 125 रुपये का सिक्का
कल धुंध को लेकर अलर्ट जारी
मौसम विभाग चंडीगढ़ की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार, कल, 27 नवंबर को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में घनी धुंध का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
इस दौरान इन जिलों में सुबह के समय विजिबिलिटी कम रह सकती है। सड़क व हाईवे पर चलने वालों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ ऐसे ही हालात शनिवार भी देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल रविवार के बाद हालात सामान्य दिख रहे हैं।
जानें किन शहरों में प्रदूषण ने किया बेहाल
राज्य में प्रदूषण का स्तर लगातार बना हुआ है। बीते दिन के मुकाबले हल्का सुधार हुआ है। खन्ना में AQI 300 पार पहुंच गया था, जो अब 300 से नीचे पहुंचा है। जानें किस शहर में कितना AQI दर्ज-
| शहर | एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) |
| अमृतसर | 173 |
| बठिंडा | 241 |
| जालंधर | 221 |
| खन्ना | 192 |
| लुधियाना | 197 |
| मंडी गोबिंदगढ़ | 256 |
| पटियाला | 142 |
| रूपनगर | 51 |
यह भी पढ़ें- अधिसूचना के बाद 800 से अधिक जमीनों की हुई रजिस्ट्री, ED ने मांगा रिकॉर्ड; जमीन सौदे और मुआवजा जांच के दायरे में
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।