प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा समर्थकों संग अकाली दल में वापस लौटे, सुखबीर सिंह बादल ने किया स्वागत
वरिष्ठ अकाली नेता प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा और पूर्व विधायक हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा समर्थकों के साथ दोबारा शिरोमणि अकाली दल ...और पढ़ें

प्रेम सिंह चंदूमाजरा का अकाली दल में स्वागत करते हुए सुखबीर बादल।
HighLights
प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा समर्थकों संग अकाली दल में लौटे।
सुखबीर बादल ने पटियाला में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
चंदूमाजरा परिवार की वापसी से अकाली दल मजबूत होगा।
नवदीप ढींगरा, पटियाला। पंजाब की राजनीति में एक बड़ी हलचल देखने को मिली है, जहां वरिष्ठ अकाली नेता प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा अपने बेटे व पूर्व विधायक हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा सहित बड़ी संख्या में साथियों और समर्थकों के साथ दोबारा शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए हैं। चंदूमाजरा परिवार की पार्टी में वापसी कराने के लिए शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल विशेष रूप से पटियाला पहुँचे और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि प्रो. चंदूमाजरा और उनके साथियों की वापसी से शिरोमणि अकाली दल को बहुत बड़ा बल मिला है। उन्होंने कहा कि चंदूमाजरा परिवार अपने पुराने घर लौटा है, जिससे पार्टी ज़मीनी स्तर पर और अधिक मजबूत होगी।
यह भी पढ़ें- कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रहा अलर्ट; यहीं से होकर गुजरी कई ट्रेनें
अकाली दल की टिकट पर लड़ेंगे चुनाव
बादल ने स्पष्ट किया कि वे पहले से ही जानते थे कि चंदूमाजरा परिवार अकाली दल के टिकट पर ही चुनाव लड़ेगा, इसी वजह से पार्टी द्वारा अब तक विधानसभा क्षेत्र सन्नौर का कोई नया प्रभारी नियुक्त नहीं किया गया था। अकाली दल के पुनरुत्थान पर जोर देते हुए सुखबीर बादल ने विरोधियों पर निशाना साधा।
यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: ऑस्ट्रेलिया से चुनाव की तैयारी में जुटे गुरजिंदर गावी, परगट सिंह के साथ बनाई रणनीति
चंदूमाजरा इलाके के विकास के लिए प्रतिबद्ध
उन्होंने कहा कि चंदूमाजरा परिवार की पार्टी में दोबारा वापसी के साथ 'चूल्हा दल' का पूरी तरह से खात्मा हो गया है। उन्होंने हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि वे लगातार अपने क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में शरीक होते हैं और क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं।
सुखबीर सिंह बादल ने विश्वास जताया कि पार्टी का कैडर पूरी तरह से एकजुट हो चुका है और आने वाले चुनावों में शिरोमणि अकाली दल प्रचंड जीत दर्ज करके सभी सीटों पर अपना परचम लहराएगा।
यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: लुधियाना की गिल सीट से चुनाव लड़ सकते हैं वित्त मंत्री हरपाल चीमा, AAP बना रही रणनीति
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।