विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PCS परीक्षा विवाद गहराया, पटियाला में सर्विस कमीशन कार्यालय के बाहर अभ्यर्थियों का धरना शुरू, CBI जांच की मांग

Published: Tue, 10 Nov 2026 01:06 PM (IST)

पंजाब लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर अभ्यर्थियों ने पटियाला स्थित कार्यालय के बाहर धरना दिया और सीबीआई जांच की मांग की है।

सर्विस कमिशन कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे अभ्यर्थी।

सर्विस कमिशन कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे अभ्यर्थी।

HighLights

  1. पीसीएस परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों का धरना।

  2. प्रदर्शनकारी पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे।

  3. अभ्यर्थियों ने पूरी पीसीएस परीक्षा दोबारा कराने की मांग की।

जागरण संवाददाता, पटियाला। पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) की पीसीएस परीक्षा को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और पारदर्शिता की कमी के आरोपों को लेकर मंगलवार को पटियाला स्थित पंजाब लोक सेवा आयोग के कार्यालय के बाहर पीसीएस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों की ओर से धरना दिया जा रहा है।

इस दौरान बड़ी संख्या में पीसीएस अभ्यर्थी भी धरने पर बैठकर अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग पूरे मामले की सीबीआई जांच और पीसीएस परीक्षा दोबारा आयोजित करवाने की है। धरने में शामिल पीसीएस परीक्षा में अपीयर हुए अभ्यर्थियों ने कहा कि पिछले आठ से नौ महीनों से परीक्षा प्रक्रिया को लेकर उनके मन में कई सवाल हैं।

उन्होंने कहा कि आयोग की ओर से अपनाई गई मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता स्पष्ट नहीं है। अभ्यर्थियों की मांग है कि उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करने वाले परीक्षकों की योग्यता, उनकी नियुक्ति और मूल्यांकन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी सार्वजनिक की जाए। इसके अलावा श्रेणीवार चयनित उम्मीदवारों की सूची और उनके रोल नंबर भी सार्वजनिक किए जाएं, ताकि पूरी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब मिल सके।

अभ्यर्थियों ने कहा कि उनकी तीन-चार प्रमुख मांगें हैं, जिनमें सबसे अहम पूरे मामले की सीबीआई जांच करवाना है। उनका कहना है कि परीक्षा परिणाम और चयन के क्रम को लेकर सामने आए सवालों की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

यह भी पढ़ें- PCS मेन्स-2025 परिणाम विवाद केंद्रीय गृह मंत्री तक पहुंचा, रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने और CBI जांच की उठी मांग

पूरी परीक्षा दोबारा करवाने की मांग

अभ्यर्थियों ने स्पष्ट किया कि वे केवल उत्तर पुस्तिकाओं की री-इवैल्यूएशन यानी दोबारा जांच नहीं चाहते, बल्कि पूरी पीसीएस परीक्षा दोबारा आयोजित करवाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पिछले आठ-नौ महीनों की प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर उनका भरोसा प्रभावित हुआ है।

विद्यार्थियों ने बताया कि वे अपने सभी साथियों को एक मंच पर लाने और अपनी मांगों को आयोग के चेयरमैन तक पहुंचाने के लिए यहां एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनका धरना शांतिपूर्ण है और वे किसी भी प्रकार की हिंसा या कानून व्यवस्था में बाधा डालना नहीं चाहते।

यह भी पढ़ें- जेल में बंद AAP के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे पंजाब विधानसभा चुनाव 2027

अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगें

1. पीसीएस परीक्षा से जुड़े पूरे मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए।
2. उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले परीक्षकों की योग्यता और नियुक्ति संबंधी जानकारी सार्वजनिक की जाए।
3. श्रेणीवार चयनित अभ्यर्थियों की सूची और रोल नंबर सार्वजनिक किए जाएं।
4. परीक्षा की पूरी चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
5. मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया पर उठे सवालों को देखते हुए पूरी पीसीएस परीक्षा दोबारा आयोजित करवाई जाए।

यह भी पढ़ें- रात में परिवार से हंसते हुए की थी बात, दीपावली वाले दिन तिरंगे में लौटा पंजाब का लाल; 6 साल की बेटी ने दी मुखाग्नि

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।