दीवाली की रात पटियाला में खूनी झड़प, बीच-बचाव करने गए व्यक्ति पर हमला; गंडासे से काटा हाथ
दिवाली की रात पटियाला के अर्बन एस्टेट इलाके में पड़ोसियों के झगड़े में बीच-बचाव करने गए एक व्यक्ति का हमलावरों ने गंडासी से बायां हाथ काटकर अलग कर दिया।

अस्पताल में उपचाराधीन युवक।
HighLights
बीच-बचाव करने पर व्यक्ति का हाथ काटा
दिवाली की रात पटियाला में खूनी संघर्ष
पड़ोसियों के झगड़े में गंडासी से हमला
जागरण संवाददाता, पटियाला। दीवाली की रात पटियाला के अर्बन एस्टेट फेज-दो स्थित लाल क्वार्टर इलाके में एक युवक को पड़ोसियों के झगड़े में कूदना भारी पड़ गया। पड़ोसियों के बीच हुए आपसी झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे एक व्यक्ति पर हमलावरों ने बेरहमी से गंडासी से हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में पीड़ित का बायां हाथ कलाई के पास से बुरी तरह कटकर अलग हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवाली की रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मामला बढ़ता देख आसपास के लोग सहम गए, लेकिन एक स्थानीय व्यक्ति ने मानवता दिखाते हुए दोनों पक्षों के बीच बीच-बचाव कराने की कोशिश की। आरोप है कि इसी बात से गुस्साए लगभग दस से ग्यारह हमलावरों ने उस व्यक्ति पर लाठी-डंडों और तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया।
यह भी पढ़ें- PCS परीक्षा विवाद गहराया, पटियाला में सर्विस कमीशन कार्यालय के बाहर अभ्यर्थियों का धरना शुरू, CBI जांच की मांग
हाथ पूरी तरह से किया अगल
हमलावरों ने गंडासी से वार कर पीड़ित का हाथ शरीर से अलग कर दिया। इस खूनी संघर्ष में दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ घायल व्यक्ति को उसका कटा हुआ हाथ जोड़ने के लिए तुरंत कई अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों के लाख प्रयासों के बावजूद हाथ दोबारा नहीं जोड़ा जा सका।
यह भी पढ़ें- दीपावली पर पंजाब में 400 गुना ज्यादा जली पराली, एक दिन में 1152 जगहों पर भड़की आग; कई शहरों में 500 पार AQI
निजी अस्पताल में चल रहा उपचार
फिलहाल, पीड़ित व्यक्ति को पटियाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।