दीपावली पर पंजाब में 400 गुना ज्यादा जली पराली, एक दिन में 1152 जगहों पर भड़की आग; कई शहरों में 500 पार AQI
दीवाली पर पंजाब में पराली जलाने के मामलों में 400 गुना वृद्धि से हवा जहरीली हो गई। उत्तर भारत के ...और पढ़ें

फोटो एआई द्वारा जनरेट की गई है।
HighLights
दीवाली पर पंजाब में पराली जलाने के मामलों में 400% वृद्धि
पंजाब के कई शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 500 से अधिक
दिल्ली में इस बार पांच वर्षों की सबसे प्रदूषित दीवाली दर्ज
जागरण टीम, पटियाला। एक तो करेला दूसरे नीम चढ़ा। सर्दियां शुरू होते ही पंजाब सहित पूरे उत्तर भारत की हवा जहरीली हो जाती है।
फसलों के अवशेष जलाए जाने के साथ ही सड़कों और निर्माण स्थलों से धूल का उड़ना इसके बड़े कारण हैं। इन वजहों से पहले ही यहां की वायु प्रदूषित हो गई थी, जो कसर रह गई थी, उसे दीवाली के पटाखों ने पूरी कर दी।
यही वजह है कि तमाम बड़े शहरों-कस्बों की हवा की गुणवत्ता दीवाली के एक दिन पहले के मुकाबले अगले दिन कहीं अधिक दूषित पाई गई। लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। पंजाब में तो पराली की आग भी एक्यूआइ बिगाड़ने का बड़ा कारण रही।
1152 जगह जली पराली
यहां एक ही दिन में सीजन में सबसे अधिक 1,152 जगह पराली को आग लगाई गई। राज्य में वर्ष 2024 को दीपावली पर जहां 484 केस सामने आए थे वहीं, वर्ष 2025 में इनकी संख्या कम होकर मात्र 25 रह गई थी।
यानी दीपावली पर पराली जलाने के मामलों में पिछले वर्ष के मुकाबले 400 गुना और 2024 के मुकाबले करीब 2.5 गुना वृद्धि दर्ज की गई है।
वर्ष 2025 में पराली कम जलने का बड़ा कारण राज्य में बाढ़ के कारण कई जिलों में धान की फसल बर्बाद होना भी था। पराली को आग लगाने के मामले बढ़ने से राज्य के कई शहरों की हवा और प्रदूषित हुई है।
रविवार को जालंधर, अमृतसर और लुधियाना में अधिकतम वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 500 से अधिक दर्ज किया गया।-1794294971866.webp)
दिल्ली में पांच वर्षों में सर्वाधिक प्रदूषित दर्ज की गई दीवाली
दीवाली पर पटाखे छोड़े जाने के कारण दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक्यूआइ का स्तर 350 से ऊपर पहुंच गया, जो "बहुत खराब" श्रेणी में आता है।
राहत की बात यह रही कि अगले ही दिन ज्यादातर शहरों का एक्यूआइ गिरकर पूर्व की स्थिति में पहुंच गया। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत का कहना है कि पटाखों के कारण प्रदूषण में वृद्धि जरूर हुई, लेकिन इसकी एक बड़ी वजह हवा की गति कम रहना भी रहा, जिसकी वजह से प्रदूषक कण वातावरण में लंबे समय तक बने रहे।
दिल्ली इस बार पिछले पांच सालों की सबसे प्रदूषित दीवाली दर्ज की गई, जिसमें औसत एक्यूआइ 376 रहा। राजस्थान के श्रीगंगानगर में सोमवार को एक्यूआइ 565 दर्ज किया गया, जो दीवाली से एक दिन पूर्व 300 से कम था।
कोलकाता में दीवाली की रात एक्यूआइ 623 के खतरनाक स्तर पर पहुंच गया, जो शनिवार को 190 और सोमवार शाम छह बजे 150 रहा। पहाड़ भी अछूते नहीं रहे।
आतिशबाजी के कारण उत्तराखंड के देहरादून में एक्यूआइ 272 दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले 157 था। हरिद्वार में यह 115 से बढ़कर 168 हो गया। हिमाचल प्रदेश के सोलन में दीवाली के दिन एक्यूआइ 403 तक पहुंच गया, जो अगले दिन 202 दर्ज किया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।