विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेश में रह रही बहन को ब्लैकमेल करने से नाराज थे भाई, पटियाला में किडनैप कर किया कत्ल; तीन आरोपी गिरफ्तार

Published: Sun, 25 Oct 2026 04:51 PM (IST)

विदेश में रह रही युवती को पुरानी तस्वीरों से ब्लैकमेल करने पर भाइयों ने युवक का अपहरण कर हत्या कर ...और पढ़ें

नवाब खान को किडनैप करने की घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी।

नवाब खान को किडनैप करने की घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी।

HighLights

  1. विदेश में रह रही बहन को ब्लैकमेल करता था नवाब खान।

  2. भाई सहजवीर सिंह ने दोस्तों संग मिलकर की हत्या।

  3. स्कार्पियो में किडनैप कर चाकू से वार कर दिया कत्ल।

जागरण संवाददाता, पटियाला। विदेश में रह रही अपनी बहन को ब्लैकमेल किए जाने का पता चलने के बाद आरोपित ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नवाब खान का कत्ल कर दिया था। कत्ल हुआ नवाब खान छह महीने से आरोपित की बहन को फोटो व वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर रहा था, जिस वजह से बदलने की नीयत से सहजवीर सिंह निवासी ननानसू ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कत्ल को अंजाम दिया।

जांच के बाद पुलिस ने तीन आरोपितों गुरसेवक सिंह उर्फ सेबी निवासी गांव चरासों पटियाला, जगजीत सिंह उर्फ जग्गा निवासी गांव चरासों, पटियाला और सहजवीर सिंह उर्फ सहज निवासी गांव ननानसु पटियाला को गिरफ्तार किया है। एसपी डी राजेश छिब्बर ने बताया कि तीन युवकों की उम्र बीस से 22 साल के बीच है और स्कापियो गाड़ी किराए पर लेने के बाद वारदात को अंजाम दिया था।

इन आरोपितों को डीएसपी डी गुरवीर सिंह, डीएसपी समाना फतेह सिंह बराड़, सीआइए स्टाफ पटियाला प्रभारी सिमरजीत सिंह शेरगिल, सीआईए स्टाफ समाना प्रभारी इंस्पेक्टर अंकुरदीप सिंह के अलावा थाना पसियाणा प्रभारी पवितर सिंह की कुल तीन टीमों ने गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें- फिरोजपुर सिविल अस्पताल में चोरों का आतंक, दरवाजे-खिड़कियां ही नहीं चौखटें तक उखाड़ ले गए

बदला लेने का प्लान बनाया गया

घटना के अनुसार नवाब खां 27 साल की दोस्ती कुछ साल पहले सहजवीर सिंह की बहन के साथ हुई थी, जिसके बाद वह लड़की को भगाकर भी ले गया था। इस मामले में नवाब खान के खिलाफ केस दर्ज भी हुआ था, इसके अलावा मारपीट का एक अन्य मामला भी दर्ज हुआ तो नवाब खान को जेल हो गई थी। अप्रैल 2023 को वह जेल से जमानत मिलने पर बाहर आया।

इस दौरान सहजवीर सिंह के परिवार ने उसकी बहन को विदेश पढ़ने के लिए भेज दिया था लेकिन नवाब खान लगातार उसे विदेश में परेशान कर रहा था। इंटरनेट साइट तो कभी वाट्सएप कर उसे पुरानी फोटो व वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करने लगा था। इस दौरान नवाब खान ने जगराओं की तरफ रहने वाले एक जिमींदार परिवार की लड़की के साथ लव मैरिज भी कर ली, जिससे उसे चंद महीने की बेटी भी है।

इन सबके बावजूद छह महीने से नवाब खान सहजवीर सिंह की बहन को लगातार धमकियां दे रहा था। इसका पता चलते ही सहजवीर सिंह ने अपने दोस्तों जगदीप व गुरसेवक सिंह के साथ मिलकर नवाब खान को सबक सिखाने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें- मुक्तसर की मंडियों में 2.17 लाख टन धान की आवक, खरीद 1.98 लाख टन; DC ने अधिकारियों को दिए तेजी लाने के निर्देश

ऐसे कत्ल को अंजाम दिया आरोपितों ने

बीस साल का सहजवीर सिंह और उसके दोस्तों ने नवाब खान को उठाकर सबक सिखाने का फैसला करते ही एक स्कारपियो गाड़ी किराए पर ली थी। विदेश से डिपोर्ट होकर आया जगदीप सिंह व सहजवीर सिंह स्कारपियो गाड़ी लेकर डकाला साइड पहुंचे, जहां पर पेट्रोल डलवाकर पंप से बाहर आए नवाब खान को पहले टक्कर मार दी।

जिसके बाद चाकू से वार करते हुए उसे जबरन गाड़ी में डालकर ले गए। गाड़ी में भी नवाब खान पर कई वार किए गए, जिस वजह से उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शव को लेकर काला झाड़ टोल प्लाजा के पास पहुंचते ही शव को ड्रेन में फेंकने के बाद यह लोग कुछ दूरी पर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए थे।

स्कारपियो गाड़ी से आरोपितों का सुराग लगा

आरोपितों ने स्कारपियो गाड़ी की नंबर प्लेट्स ढकी हुई थी लेकिन शव को फेंकने के बाद गाड़ी भी इलाके में छोडकर यह लोग फरार हो गए थे। सीआइए स्टाफ समाना की टीम पीछा करते हुए संगरूर इलाके पहुंची, जहां पर गाड़ी को बरामद कर लिया। गाड़ी में लगे खून से कंफर्म हुआ कि यह वारदात में शामिल थी।

गाड़ी नंबर के जरिए मालिक तक पहुंचे, जहां पर किराए पर गाड़ी लेने वाले इन आरोपितों के आधार कार्ड मिले। इस तरह से पुलिस आरोपितों तक पहुंच गई और इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ में गूंजी पंजाब के जैतो के नव त्रिंजण की पहल, कपास और खादी को मिली राष्ट्रीय पहचान