मुक्तसर की मंडियों में 2.17 लाख टन धान की आवक, खरीद 1.98 लाख टन; DC ने अधिकारियों को दिए तेजी लाने के निर्देश
श्री मुक्तसर साहिब की अनाज मंडियों में 2.17 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की आवक हुई है और 1.98 ...और पढ़ें

मुक्तसर मंडियों में धान की बंपर आवक, खरीद तेज पर लिफ्टिंग में सुस्ती।
HighLights
धान की आवक 2.17 लाख मीट्रिक टन से अधिक।
1.98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई।
लिफ्टिंग धीमी, प्रशासन ने दिए तेजी के निर्देश।
जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक और खरीद का सिलसिला जारी है। 24 अक्टूबर तक मंडियों में 2,17,817 मीट्रिक टन से अधिक धान पहुंच चुका है।
इसमें से विभिन्न सरकारी खरीद एजेंसियों ने 1,98,228 मीट्रिक टन धान की खरीद की है, जबकि अब तक 91,178.03 मीट्रिक टन धान की ही लिफ्टिंग हो पाई है। खरीद की तुलना में उठान का आंकड़ा कम होने से मंडियों में खरीदे गए धान की समय पर लिफ्टिंग सुनिश्चित करना अहम है।
डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पंचाल ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए खरीद, लिफ्टिंग और मंडियों में जरूरी प्रबंधों को सुचारु बनाए रखने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें और खरीद प्रक्रिया से जुड़े कार्य समय पर पूरे किए जाएं।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक हिमांशु कुक्कड़ ने बताया कि मंडियों में धान की खरीद विभिन्न एजेंसियों की ओर से की जा रही है। प्रशासन का जोर खरीद के साथ-साथ फसल की लिफ्टिंग में तेजी लाने पर भी है, ताकि मंडियों में अनावश्यक रूप से धान जमा न रहे और किसानों को अपनी उपज बेचने में दिक्कत न आए। डीसी ने अधिकारियों को मंडियों में व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने और किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।
