विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटियाला नगर निगम उपचुनाव: 'AAP' विधायक अको आचार संहिता उल्लंघन पर नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

Published: Wed, 18 Nov 2026 12:18 PM (IST)

पटियाला से आम आदमी पार्टी के विधायक अजीत पाल सिंह कोहली को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर कारण बताओ ...और पढ़ें

विधायक अजीतपाल सिंह कोहली।

विधायक अजीतपाल सिंह कोहली।

HighLights

  1. राज्य चुनाव आयोग ने विधायक कोहली को नोटिस भेजा।

  2. आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगा है।

  3. विधायक ने अपनी सफाई में मंशा से इनकार किया।

जागरण संवाददाता, पटियाला। पटियाला नगर निगम के 30 वार्डों में होने वाले पुनः चुनाव के बीच राज्य चुनाव आयोग ने पटियाला शहरी क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक अजीत पाल सिंह कोहली को आदर्श चुनाव आचार संहिता के कथित उल्लंघन के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आयोग ने विधायक से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है।

वहीं, नोटिस मिलने की जानकारी सामने आने के बाद विधायक ने सफाई देते हुए कहा है कि उनकी ओर से आचार संहिता का उल्लंघन करने की कोई मंशा नहीं थी। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, 15 नवंबर को पटियाला के वार्ड नंबर 33 में कुछ विकास कार्यों की घोषणा किए जाने का मामला उसके नोटिस में आया था। आयोग ने इसे चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ा मामला मानते हुए विधायक को नोटिस जारी कर निर्धारित समय में अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब मंत्रिमंडल में अब चार डॉक्टर हुए शामिल, हरभजन सिंह ईटीओ ने पूरी की PhD, राजनीति में बढ़ा शिक्षा का स्तर

विधायक ने घटनाक्रम को लेकर दी सफाई

वहीं, विधायक अजीत पाल सिंह कोहली ने कहा कि जिस घटनाक्रम को लेकर नोटिस जारी हुआ है, वह आचार संहिता लागू होने से पहले का है। संभव है कि उनकी मीडिया टीम की ओर से संबंधित पोस्ट बाद में इंटरनेट मीडिया पर अपलोड की गई हो। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से चुनाव लड़ते और देखते आए हैं तथा चुनाव आयोग के नियमों के खिलाफ जाने के बारे में सोच भी नहीं सकते।

कोहली के मुताबिक, संबंधित वार्ड में सफाई व्यवस्था बेहद खराब थी और जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए थे। इसी समस्या को देखते हुए उन्होंने सफाई करवाने की बात कही थी। इस मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से भी अपना जवाब दिया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- 'ED के मामलों का दबाव...', कांग्रेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह की वापसी पर क्या बोले चरणजीत चन्नी?

नोटिस के बाद देंगे आयोग को जवाब

विधायक ने बताया कि अभी तक उन्हें व्यक्तिगत रूप से नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है। नोटिस मिलने के बाद वह निर्धारित समय के भीतर आयोग को अपना जवाब सौंप देंगे।

गौरतलब है कि पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने 12 नवंबर को नगर निगम चुनावों की घोषणा की थी और 13 नवंबर को चुनाव अधिसूचना जारी होने के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई थी।

यह भी पढ़ें- शारजाह से अमृतसर पहुंचे दो संदिग्ध युवक, फोन में मिले नशे के वीडियो और हिसाब की डायरी; NCB को सौंपा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।