विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शारजाह से अमृतसर पहुंचे दो संदिग्ध युवक, फोन में मिले नशे के वीडियो और हिसाब की डायरी; NCB को सौंपा

Published: Wed, 18 Nov 2026 11:53 AM (GMT+05:30)

श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर शारजाह से आए दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है। फोन ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. शारजाह से आए दो युवक अमृतसर हवाई अड्डे पर हिरासत में।

  2. फोन में नशे से संबंधित वीडियो और हिसाब की डायरी मिली।

  3. मामला नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को जांच हेतु सौंपा।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर शारजाह से आए दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है। इंडिगो की उड़ान से आए इन यात्रियों की जांच की गई। संदिग्धों के फोन से इमिग्रेशन जांच के दौरान नशे की गतिविधियों से जुड़े संदिग्ध फोटो-वीडियो मिले। इसके अलावा एक डायरी भी मिली है। जिसके बाद इस मामले को NCB को सौंप दिया गया है। 

घटना 17 नवंबर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक 17 नवंबर की रात शारजाह से इंडिगो की उड़ान संख्या 6इ-1428 के यात्रियों की इमिग्रेशन क्लीयरेंस चल रही थी। फ्लाइट से दो संदिग्ध अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुए। इमिग्रेशन जांच के दौरान दोनों ही आरोपियों पर शक हुआ।

हालांकि दोनों से कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ है। लेकिन शक के आधार पर उनके सामान की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान दोनों पैसेंजर्स के मोबाइल फोन और एक डायरी को जब्त किया गया।

यह भी पढ़ें- 'गोल्डी ढिल्लों एक मामूली चोर है', अमिताभ बच्चन को धमकी देने वाले गैंगस्टर पर लॉरेंस गैंग भड़का

फोन से मिले संदिग्ध वीडियो

कस्टम विभाग ने जब पकड़े गए संदिग्धों के फोन की जांच की तो उसमें कुछ संदिग्ध वीडियो मिले। कस्टम विभाग ने अभी ये स्पष्ट नहीं किया है कि इन वीडियों मं क्या संदिग्ध था, लेकिन इसमें नशे से जुड़ी वीडियोज होने की जानकारी मिली है। जिसके बाद पकड़े गए संदिग्धों पर कश गहरा गया। कस्टम विभाग ने उनकी शुरुआती पूछताछ शुरू की। 

यह भी पढ़ें- 'ED के मामलों का दबाव...', कांग्रेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह की वापसी पर क्या बोले चरणजीत चन्नी?

सामान में मिली संदिग्ध डायरी

कस्टम विभाग ने जब अपनी जांच आगे बढ़ाई तो बैग से एक डायरी मिली। जिब उस डायरी को देखा गया तो उसमें कुछ हिसाब-किताब लिखा हुआ था। इसके बाद कस्टम विभाग का शक और गहरा गया। कस्टम विभाग ने तुरंत दोनों संदिग्धों को एनसीबी के हवाले कर दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार्दोर नों यात्री फरीदकोट और लुधियाना के रहने वाले बताए जा रहे हैं, इनकी आयु 25-26 साल के करीब है। इमिग्रेशन और कस्टम अधिकारियों ने दोनों यात्रियों को फोन और डायरी सहित एनसीबी को सौंपा दिया है।

यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा, 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी; हर महीने 5 किलो मुफ्त गेहूं के साथ मिलेगी 'मेरी रसोई किट'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।