विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ED के मामलों का दबाव...', कांग्रेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह की वापसी पर क्या बोले चरणजीत चन्नी?

Published: Wed, 18 Nov 2026 06:12 AM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि ईडी के मामलों के दबाव के कारण कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी संभव नहीं है।

कांग्रेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह की वापसी पर क्या बोले चरणजीत चन्नी? फोटो जागरण

कांग्रेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह की वापसी पर क्या बोले चरणजीत चन्नी? फोटो जागरण

HighLights

  1. कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस वापसी ईडी दबाव से असंभव।

  2. चन्नी ने 'जवानी संभाल साइकिल यात्रा' का उद्देश्य बताया।

  3. पंजाब के युवाओं को नशे, गैंगस्टरवाद से बचाना लक्ष्य।

संवाद सूत्र, तलवंडी साबो (बठिंडा)। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पर ईडी के मामलों का दबाव है, इसलिए उनकी कांग्रेस में वापसी संभव नहीं है। उक्त बातें चरणजीत चन्नी ने सिख कौम के चौथे तख्त श्री दमदमा साहिब में नतमस्तक होने के उपरांत कही। उन्होंने कहा कि पंजाब की जवानी नशे और गैंगस्टरवाद की चपेट में आकर बर्बाद हो रही है।

युवाओं को इस संकट से बचाने और सही दिशा देने के उद्देश्य से वह जवानी संभाल साइकिल यात्रा निकाल रहे हैं। इसी दौरान वे यहां नतमस्तक हुए। चन्नी ने कहा कि आज के युवा ही आने वाले समय में पंजाब की बागडोर संभालेंगे। इसलिए युवाओं को बचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए।

कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं'

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अमन अरोड़ा की साइकिल यात्रा पर की गई टिप्पणियों के बारे में कहा कि विरोधियों को तकलीफ होती है, तभी ऐसी टिप्पणियां सामने आती हैं। यात्रा के दौरान स्थानीय कांग्रेसी नेताओं और जिला अध्यक्ष की गैरमौजूदगी पर कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है, सभी अपने कामों में व्यस्त हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पुस्तक विमोचन समारोह में कांग्रेसी नेताओं की मौजूदगी और उनकी पार्टी में वापसी की चर्चाओं पर चन्नी ने कहा कि पुरानी सांझ के कारण लगाव होना स्वाभाविक है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।