पंजाब मंत्रिमंडल में अब चार डॉक्टर हुए शामिल, हरभजन सिंह ईटीओ ने पूरी की PhD, राजनीति में बढ़ा शिक्षा का स्तर
पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने पीएचडी पूरी कर ली है। इसके साथ ही भगवंत मान मंत्रिमंडल ...और पढ़ें

पीएचडी की डिग्री हासिल करते हुए कैबिनेट मिनिस्टर हरभजन सिंह ईटीओ।
HighLights
हरभजन सिंह ईटीओ ने अपनी पीएचडी पूरी कर ली है।
भगवंत मान मंत्रिमंडल में डॉक्टरेट उपाधि वाले मंत्रियों की संख्या चार हुई।
पंजाब की राजनीति में कई नेताओं ने उच्च शिक्षा प्राप्त की।
रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की PhD पूरी होने के साथ ही भगवंत मान मंत्रिमंडल में डाक्टर की उपाधि वाले मंत्रियों की संख्या चार हो गई है। अब तक मंत्रिमंडल में तीन मंत्री चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हुए थे, जबकि हरभजन सिंह ने राजनीति और प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच अपनी अकादमिक यात्रा जारी रखते हुए पीएचडी हासिल की है।
खास बात यह है कि पंजाब की राजनीति में भी कई ऐसे नेता हैं, जिन्होंने चुनावी राजनीति के साथ उच्च शिक्षा का सफर जारी रखा और डाक्टरेट की उपाधि हासिल की।
यह भी पढ़ें- 'ED के मामलों का दबाव...', कांग्रेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह की वापसी पर क्या बोले चरणजीत चन्नी?
मंत्रिमंडल में तीन मेडिकल डाॅक्टर
पंजाब मंत्रिमंडल में डा बलजीत कौर, डा बलबीर सिंह और डा रवजोत सिंह पहले से ही डॉक्टर हैं। डा बलजीत कौर ने एमबीबीएस और एमएस (ऑफ्थैल्मोलॉजी) की डिग्री हासिल की है। वह नेत्र रोग विशेषज्ञ रही हैं। डा बलबीर सिंह भी नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं और उनके पास एमबीबीएस के साथ एमएस की डिग्री है। वहीं डा रवजोत सिंह ने एमबीबीएस के बाद पीजीआइ चंडीगढ़ से इंटरनल मेडिसिन में एमडी की है।
अब हरभजन सिंह ईटीओ का नाम भी इस सूची में शामिल हो गया है। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स एंड ड्यूटीज से पीएचडी पूरी की है। उनका शोध डा बीआर आंबेडकर और पंजाब में दलितों के मानवाधिकारों पर केंद्रित रहा। इस तरह मंत्रिमंडल में डाक्टर की उपाधि वाले चार मंत्री हो गए हैं। हालांकि इनमें तीन मेडिकल पेशे से हैं, जबकि हरभजन सिंह ने पीएचडी के आधार पर डाक्टरेट की उपाधि हासिल की है।
पूर्व सीएम चन्नी ने भी पूरी की पीएचडी
पंजाब की राजनीति में पीएचडी हासिल करने वाले नेताओं की बात करें तो हरभजन सिंह ईटीओ के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी का नाम भी प्रमुख है। चन्नी ने वर्ष 2023 में पंजाब यूनिवर्सिटी से राजनीति विज्ञान में पीएचडी हासिल की थी। उनका शोध भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के केंद्रीय संगठन और लोकसभा चुनावों की रणनीतियों पर आधारित था।
उन्होंने वर्ष 2017 में पीएचडी के लिए पंजीकरण करवाया था और मुख्यमंत्री बनने के बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रखी। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के मालेरकोटला से विधायक मोहम्मद जमील उर रहमान भी पीएचडी धारक हैं।
उन्होंने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से वर्ष 2016 में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की थी। उनका शोध गुरु नानक देव जी के वंशजों पर केंद्रित था। उन्होंने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रजिया सुल्ताना को हराकर जीत हासिल की थी।
पूर्व IPS अधिकारी का नाम भी शामिल
इस सूची में पूर्व आईपीएस अधिकारी और अमृतसर नॉर्थ के पूर्व विधायक रहे कुंवर विजय प्रताप सिंह का नाम भी शामिल है। उन्होंने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर से वर्ष 2010 में पुलिस प्रशासन विषय में पीएचडी हासिल की थी। वह राजनीति में आने से पहले पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी थे। वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी की टिकट पर विधानसभा पहुंचे थे। हालांकि उन्होंने नवंबर 2026 में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
इस तरह हरभजन सिंह ईटीओ, चरणजीत सिंह चन्नी, मोहम्मद जमील उर रहमान और कुंवर विजय प्रताप सिंह पंजाब की राजनीति के ऐसे चार प्रमुख चेहरे हैं, जिनके पास पीएचडी की डिग्री है। इनमें हरभजन सिंह और चन्नी ने राजनीतिक जिम्मेदारियों के बीच अपनी उच्च शिक्षा पूरी की, जबकि जमील उर रहमान और कुंवर विजय प्रताप सिंह ने राजनीति में आने से पहले ही डाक्टरेट हासिल कर ली थी।
यह भी पढ़ें- Punjab Weather: आज मौसम रहेगा साफ, कल से धुंध बढ़ाएगी परेशानी; प्रदूषण का स्तर बढ़ने से बिगढ़ा AQI
रोहित कुमार चंडीगढ़
पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की पीएचडी पूरी होने के साथ ही भगवंत मान मंत्रिमंडल में डाक्टर की उपाधि वाले मंत्रियों की संख्या चार हो गई है। अब तक मंत्रिमंडल में तीन मंत्री चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हुए थे, जबकि हरभजन सिंह ने राजनीति और प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच अपनी अकादमिक यात्रा जारी रखते हुए पीएचडी हासिल की है। खास बात यह है कि पंजाब की राजनीति में भी कई ऐसे नेता हैं, जिन्होंने चुनावी राजनीति के साथ उच्च शिक्षा का सफर जारी रखा और डाक्टरेट की उपाधि हासिल की।मंत्रिमंडल में तीन मेडिकल डाक्टर, एक पीएचडी धारकपंजाब मंत्रिमंडल में डा बलजीत कौर, डा बलबीर सिंह और डा रवजोत सिंह पहले से ही डॉक्टर हैं। डा बलजीत कौर ने एमबीबीएस और एमएस (ऑफ्थैल्मोलॉजी) की डिग्री हासिल की है। वह नेत्र रोग विशेषज्ञ रही हैं। डा बलबीर सिंह भी नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं और उनके पास एमबीबीएस के साथ एमएस की डिग्री है। वहीं डा रवजोत सिंह ने एमबीबीएस के बाद पीजीआइ चंडीगढ़ से इंटरनल मेडिसिन में एमडी की है।अब हरभजन सिंह ईटीओ का नाम भी इस सूची में शामिल हो गया है। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स एंड ड्यूटीज से पीएचडी पूरी की है। उनका शोध डा बीआर आंबेडकर और पंजाब में दलितों के मानवाधिकारों पर केंद्रित रहा। इस तरह मंत्रिमंडल में डाक्टर की उपाधि वाले चार मंत्री हो गए हैं। हालांकि इनमें तीन मेडिकल पेशे से हैं, जबकि हरभजन सिंह ने पीएचडी के आधार पर डाक्टरेट की उपाधि हासिल की है।राजनीति में पीएचडी करने वाले चार प्रमुख चेहरेपंजाब की राजनीति में पीएचडी हासिल करने वाले नेताओं की बात करें तो हरभजन सिंह ईटीओ के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी का नाम भी प्रमुख है। चन्नी ने वर्ष 2023 में पंजाब यूनिवर्सिटी से राजनीति विज्ञान में पीएचडी हासिल की थी। उनका शोध भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के केंद्रीय संगठन और लोकसभा चुनावों की रणनीतियों पर आधारित था। उन्होंने वर्ष 2017 में पीएचडी के लिए पंजीकरण करवाया था और मुख्यमंत्री बनने के बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रखी।इसके अलावा आम आदमी पार्टी के मालेरकोटला से विधायक मोहम्मद जमील उर रहमान भी पीएचडी धारक हैं। उन्होंने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से वर्ष 2016 में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की थी। उनका शोध गुरु नानक देव जी के वंशजों पर केंद्रित था। उन्होंने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रजिया सुल्ताना को हराकर जीत हासिल की थी।इस सूची में पूर्व आईपीएस अधिकारी और अमृतसर नॉर्थ के पूर्व विधायक रहे कुंवर विजय प्रताप सिंह का नाम भी शामिल है। उन्होंने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर से वर्ष 2010 में पुलिस प्रशासन विषय में पीएचडी हासिल की थी। वह राजनीति में आने से पहले पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी थे। वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी की टिकट पर विधानसभा पहुंचे थे। हालांकि उन्होंने नवंबर 2026 में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।इस तरह हरभजन सिंह ईटीओ, चरणजीत सिंह चन्नी, मोहम्मद जमील उर रहमान और कुंवर विजय प्रताप सिंह पंजाब की राजनीति के ऐसे चार प्रमुख चेहरे हैं, जिनके पास पीएचडी की डिग्री है। इनमें हरभजन सिंह और चन्नी ने राजनीतिक जिम्मेदारियों के बीच अपनी उच्च शिक्षा पूरी की, जबकि जमील उर रहमान और कुंवर विजय प्रताप सिंह ने राजनीति में आने से पहले ही डाक्टरेट हासिल कर ली थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।